Home मऊ प्रजापति समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह संपन्न, मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित

प्रजापति समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह संपन्न, मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित

मऊ। जनपद मधुबन में अखिल भारतीय प्रजापति कुम्भकार महासंघ पंजीकृत की जनपद इकाई के तत्वावधान में ‘प्रतिभा सम्मान समारोह’ रविवार को मधुबन कस्बा स्थित भैरोपुर मोड़ के समीप एक मैरेज हॉल में हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया गौरवशाली कार्यक्रम में प्रजापति/कुम्हार समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं को उनकी उत्कृष्ट शैक्षिक उपलब्धियों के लिए स्मृति चिह्न और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।समारोह में समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों, प्रबुद्धजीवियों और बड़ी संख्या में स्वजातीय लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ओमप्रकाश प्रजापति (गोला माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री ने शिक्षा को समाज की उन्नति और प्रगति का मुख्य आधार बताया। उन्होंने युवाओं को उच्च शिक्षा एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए विशेष रूप से प्रेरित किया। तथा प्रजापति समाज के जिला अध्यक्ष राम नवमी ने कहा कि
ऐसे आयोजनों से बच्चों का मनोबल और उत्साह बढ़ता है, जिससे वे भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करे यही हमारी शुभकामनाएं है कार्यक्रम की अध्यक्षता चुन्नी लाल प्रजापति ने किया इस अवसर पर माटी कला के जिला उपाअध्यक्ष योगेंद्र प्रजापति, डा. अशोक प्रजापति, रामशीष प्रजापति, मनोज प्रजापति, राकेश प्रजापति विशाल प्रजापति विंध्याचल प्रजापति बिग्न प्रजापति, अनिल प्रजापति, रामविलास प्रजापति, अनिल प्रजापति, बिंद्रा बिहारी आदि सहित अन्य लोग मौजूद रहे। इस दौरान अनामिका प्रजापति, विशाल प्रजापति, प्रियम्बदा, शिवानी, अमृता समेत दर्जनों छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here