मऊ । जनपद के मधुबन पुलिस ने रविवार को दहेज हत्या में आरोपित सास और पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस मामलें में पुलिस ने दोनों आरोपियों पर दहेज हत्या सहित कई गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया था। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रमिला सिंह पत्नी स्वर्गीय ओमकार सिंह एवं अमित सिंह पुत्र स्वर्गीय ओमकार सिंह निवासी मनपरवा, मोलनापुर दुबारी के रूप में हुई। बलिया जनपद के उभावं थाना क्षेत्र अंतर्गत सोनाडीह निवासी जीतेन्द्र सिंह पुत्र स्वर्गीय शिव बच्चन सिंह ने 13 जून 2026 को मधुबन थाना में तहरीर देकर अपनी पुत्री को उसके ससुराल जनों द्वारा दहेज़ के लिए हत्या किए जाने का आरोप लगाया था। इस मामले में मधुबन पुलिस कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही थी। रविवार को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने सुबह करीब 8 बजे दोनों को मनपरवा मोलनापुर से गिरफ़्तार किया।गिरफ्तारी टीम में एसआई राम अवध, कांस्टेबल रामबली उपाध्याय, महिला कांस्टेबल ममता यादव एवं अर्पित शुक्ला शामिल रहे।












