संवाददाता: मनोज कुमार मौर्य
मोहम्मदाबाद गोहना ,मऊ। आगामी दीपावली एवं छठ पर्व को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के दृष्टिगत जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन एवं पुलिस अधीक्षक सर्वेश कुमार मिश्रा ने तहसील मोहम्मदाबाद गोहना क्षेत्र में संयुक्त रूप से रूट मार्च किया। इस दौरान अधिकारियों ने क्षेत्र में सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया तथा त्योहारों के दौरान शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में आवश्यक जानकारी प्राप्त की।
रूट मार्च के दौरान जिलाधिकारी ने स्थानीय लोगों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों की जानकारी ली। उन्होंने सभी से आपसी भाईचारे, प्रेम एवं सौहार्द के साथ दीपावली एवं छठ पर्व मनाने की अपील करते हुए कहा कि त्योहार हमारी सामाजिक एकता एवं सांस्कृतिक परंपराओं के प्रतीक हैं। अतः सभी लोग एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करते हुए शांतिपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाएं।
इस दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित कराने तथा त्योहारों के दौरान सतर्कता बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने सुरक्षा, यातायात प्रबंधन एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को समय से सुनिश्चित करने तथा किसी भी प्रकार की अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न न होने देने के निर्देश भी दिए।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रशासन एवं पुलिस के अधिकारी आपसी समन्वय के साथ निरंतर भ्रमणशील रहकर व्यवस्थाओं पर नजर बनाए रखें, जिससे जनपद में सभी पर्व शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सकें। इस दौरान उप जिलाधिकारी मोहम्मदाबाद गोहाना अर्चना अग्रिहोत्री एवं क्षेत्राधिकारी सहित थानाध्यक्ष मोहम्मदाबाद गोहाना एवं बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी भी रूट मार्च में सम्मिलित रहे।
Author Profile
- प्रधान सम्पादक
Latest entries
मऊNovember 7, 2026मधुबन नगर पंचायत के सभासद अखिलेश राज भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष और मनोज राजभर पिछड़ा वर्ग मोर्चा के महामंत्री बने, समर्थकों में खुशी की लहर
मऊNovember 7, 2026सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने सुनी फरियाद, दिये आवश्यक निर्देश
मऊNovember 7, 2026खाद्य सुरक्षा विभाग की मिलीभगत से मधुबन में बिक रही मिलावटी मिठाइयां, मिठाई कम्पनी और खुलती जा रही दुकानें, स्थानीय लोगों में आक्रोश
मऊNovember 6, 2026एसडीएम मधुबन के निर्देश पर अवैध मिट्टी खनन पर बड़ी कार्रवाई: संयुक्त टीम ने 03 ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़कर की सीज












