Home मऊ नसोंपुर में मारपीट एवं महिलाओं से छेड़खानी के मामले में पीड़ित परिवार...

नसोंपुर में मारपीट एवं महिलाओं से छेड़खानी के मामले में पीड़ित परिवार से मिले बीएसएस परशुराम सेना के पदाधिकारी

मऊ। जनपद मऊ के सरायलखंसी थाना क्षेत्र अंतर्गत नसोंपुर गांव में मेला के दौरान एक ब्राह्मण परिवार के साथ मारपीट एवं महिलाओं के साथ कथित छेड़खानी का मामला सामने आया था। इस संबंध में मुकदमा दर्ज होने के बावजूद अब तक अपेक्षित पुलिस कार्रवाई न होने से पीड़ित परिवार न्याय की गुहार लगा रहा है।

मामले को गंभीरता से लेते हुए बीएसएस परशुराम सेना की क्षेत्रीय महामंत्री दुर्गा पांडेय एवं मऊ जिला अध्यक्ष मुनींद्र कुमार मिश्रा पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली और उन्हें न्याय दिलाने के लिए हर संभव सहयोग का भरोसा दिया।

इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने शासन-प्रशासन से मांग की कि मामले में निष्पक्ष जांच कराते हुए आरोपियों के विरुद्ध नियमानुसार शीघ्र कार्रवाई की जाए तथा पीड़ित परिवार को सुरक्षा एवं न्याय उपलब्ध कराया जाए।

इस अवसर पर बीएसएस परशुराम सेना के अन्य कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

Author Profile

पवन कुमार पाण्डेय
पवन कुमार पाण्डेय
प्रधान सम्पादक

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here