लखनऊ/ मऊ। विधानसभा क्षेत्र के लोगों के लिए एक बड़ी और महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। मधुबन के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) को उच्चीकृत कर 100 बेड का अस्पताल बनाए जाने की मांग को लेकर शासन स्तर पर हलचल तेज हो गई है। इस संबंध में स्वास्थ्य भवन, लखनऊ से एक महत्वपूर्ण पत्र उत्तर प्रदेश शासन को भेजा गया है।
मधुबन के विधायक रामविलास चौहान की पहल पर आगें बढ़ा है। निदेशक, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, स्वास्थ्य भवन के माध्यम से पूरी रिपोर्ट प्रेषित की है।
जनहित के इस मांग का संज्ञान लेते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी मऊ ने आख्या उपलब्ध कराई है। उसी आख्या के आधार पर निदेशक ने शासन को बिंदुवार रिपोर्ट भेजी है।
CMO ने अपने रिपोर्ट में बताया कि जनपद मऊ के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मधुबन द्वारा आच्छादित जनसंख्या 91543 है। PHC मधुबन के आस-पास की 91543 जनसंख्या को चिकित्सा सुविधा का लाभ मिलता है। वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार 02 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि के अनुसार लगभग 1,40,000 जनसंख्या को चिकित्सा सुविधा का लाभ मिलेगा। मधुबन PHC के सन्निकट लगभग 06 किमी की दूरी पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दुबारी (सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर मंडाव), प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुरघीचौरी (सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दोहरीघाट), प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिपाह इब्राहिमाबाद (अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोसी) संचालित है एवं 06 किमी की दूरी पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर मंडाव संचालित है। आयुष्मान आरोग्य मंदिर/उपकेंद्र बनपरखरा, मीरपुर दरियाबाद, सौंडी, परसपुर, उफरौली, लालूपुर संचालित हैं तथा निकटतम सामु0स्वा0केन्द्र/प्रा0स्वा0के न्द्रों पर ओ0पी0डी0/आई0पी0डी0/प्रसव/एक्स- रे/यूएसजी0/लैब टेस्ट की सेवा उपलब्ध रहती है।
प्रस्तावित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत प्रा0स्वा0केन्द्र दुबारी व उपकेन्द्र कटघराशंकर, मधुबन आच्छादित होंगे।
मानक के अनुसार इतनी भूमि उपलब्ध नहीं है, जिस पर 100 बेड का चिकित्सालय बनाया जा सके। यह इस प्रस्ताव में सबसे बड़ी तकनीकी अड़चन है।
वर्तमान में जनपद मऊ के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मधुबन का वार्षिक ओ0पी0डी0- 52767 (वर्ष 2025), वार्षिक आई0पी0डी0- 3032 (वर्ष 2025), बेड ऑक्यूपेंसी- 69 (वर्ष 2025), वार्षिक प्रसव- 1271 (01.04.2025 से 31.03.2026 तक), वार्षिक प्रसव 165 (01.04.2026 से अब तक) है।
मधुबन PHC में ईसीआरपी-2 के अंतर्गत 06 बेड बढ़े हैं, क्रियाशील बेडों की कुल संख्या- 12 है।
पत्र में सबसे महत्वपूर्ण बात यह लिखी है कि शासनादेश 11.02.2014 के अनुसार जनपद मऊ के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मधुबन को उच्चीकृत कर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बनाये जाने के संबंध में समस्त मानक पूर्ण कर रहे हैं। मधुबन PHC को उच्चीकृत कर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बनाये जाने के संबंध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी मऊ के द्वारा संस्तुति की गयी है। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मधुबन को उच्चीकृत कर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बनाये जाना औचित्यपूर्ण प्रतीत होता है।
साथ ही पत्र में शासनादेश दिनांक 06.05.2017 का भी हवाला दिया गया है, जिसके अनुसार प्रदेश में चिकित्सकीय/पैरामेडिकल स्टाफ की कमी को दृष्टिगत रखते हुए विभाग द्वारा नये चिकित्सालयों की स्थापना की प्राथमिकता निर्धारित न की जाये तथा निर्मित/निर्माणाधीन चिकित्सालयों को सुचारू रूप से संचालित करने हेतु आवश्यक मानव/वित्तीय संसाधनों की अभिवृद्धि हेतु समुचित कार्यवाही करने की प्राथमिकता निर्धारित की जाए।
कुल मिलाकर, 100 बेड के अस्पताल के लिए भूमि की कमी आड़े आ रही है, लेकिन PHC से CHC (30 बेड) में उच्चीकरण का रास्ता लगभग साफ माना जा रहा है, जिसे CMO ने भी उचित ठहराया है। अब गेंद शासन के पाले में है। अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगा ।
Author Profile
- पवन कुमार पाण्डेय
- प्रधान सम्पादक
Latest entries
मऊNovember 6, 2026एसडीएम मधुबन के निर्देश पर अवैध मिट्टी खनन पर बड़ी कार्रवाई: संयुक्त टीम ने 03 ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़कर की सीज
मऊNovember 6, 2026धनतेरस पर झुमकर लोगों ने किया खरीददारी
मऊNovember 6, 2026जिलाधिकारी की अध्यक्षता में किसान सहकारी चीनी मिल्स लिमिटेड घोसी के प्रबंध समिति की बैठक संपन्न
मऊNovember 6, 2026फसल अवशेष प्रबंधन के प्रति किसानों को जागरूक करने हेतु प्रचार वाहन रवाना
Post Views: 74












