मधुबन, मऊ। थाना क्षेत्र के तिनहरी मेला में बुधवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे समाचार कवरेज के दौरान एक अखबार के पत्रकार के साथ बदसलूकी करने वाले मधुबन थाने के सिपाही समर सिंह के मामले में कार्रवाई का आश्वासन प्रभारी निरीक्षक कृष्ण कुमार गुप्ता द्वारा दिया गया है। प्रभारी निरीक्षक कृष्ण कुमार गुप्ता ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। बताया जाता है कि बुधवार को तिनहरी मेले में समाचार संकलन के दौरान ड्यूटी पर तैनात सिपाही समर सिंह ने कवरेज कर रहे पत्रकार के साथ अभद्रता करते हुए उनका मोबाइल छीन लिया। पत्रकार द्वारा अपना परिचय देने पर सिपाही ने अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए कहा कि जाओ जो करना है कर लो, हमारा कुछ नहीं बिगाड़ पाओगे। इसकी सूचना पत्रकार ने तत्काल मौके से ही एसपी व क्षेत्राधिकारी को दी। इसके बाद गुरुवार को पत्रकारों का एक प्रतिनिधिमंडल एसएचओ मधुबन कृष्ण कुमार गुप्ता से मिला और आरोपी सिपाही के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। एसएचओ ने सिपाही समर सिंह पर कार्रवाई किए जाने कि आश्वासन दिया।प्रतिनिधिमंडल में जगदीश सिंह, पवन पांडेय, श्याममनोहर सिंह, साबिर अहमद, विरेन्द्र प्रजापति, राशिद, रत्निल पांडेय, राजकुमार सिंह, मोनू जायसवाल, मेराज अहमद, रवि प्रताप राजभर आदि मौजूद रहे। पत्रकारों से बदसलूकी के मामले को लेकर पत्रकार समाज में आक्रोश है।
Author Profile
- प्रधान सम्पादक
Latest entries
मऊNovember 6, 2026एसडीएम मधुबन के निर्देश पर अवैध मिट्टी खनन पर बड़ी कार्रवाई: संयुक्त टीम ने 03 ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़कर की सीज
मऊNovember 6, 2026धनतेरस पर झुमकर लोगों ने किया खरीददारी
मऊNovember 6, 2026जिलाधिकारी की अध्यक्षता में किसान सहकारी चीनी मिल्स लिमिटेड घोसी के प्रबंध समिति की बैठक संपन्न
मऊNovember 6, 2026फसल अवशेष प्रबंधन के प्रति किसानों को जागरूक करने हेतु प्रचार वाहन रवाना












