लखनऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने लखनऊ स्थित किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) पहुंचकर जनपद मऊ के सहादतपुरा निवासी प्रदीप तिवारी की पुत्री दीपिका तिवारी के स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने चिकित्सकों से दीपिका के उपचार के संबंध में विस्तार से बातचीत की और उन्हें बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इस दौरान मंत्री श्री शर्मा ने दीपिका के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए चिकित्सकों से उनके उपचार में पूरी संवेदनशीलता और तत्परता के साथ आवश्यक कदम उठाने को कहा।
मंत्री श्री शर्मा ने दीपिका के माता पिता से भी मुलाकात की और उन्हें भरोसा दिलाया कि इस कठिन समय में दीपिका के उपचार के लिए सरकारी एवं व्यक्तिगत स्तर पर हर संभव सहायता उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने परिजनों को आश्वस्त किया कि दीपिका के स्वास्थ्य और उपचार से संबंधित आवश्यकताओं के प्रति संवेदनशीलता बरती जाएगी तथा उनकी मदद के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।
उल्लेखनीय है कि गत दिनों मऊ जनपद के सहादतपुरा निवासी दीपिका तिवारी हाईटेंशन विद्युत लाइन की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गई थीं। घटना के बाद उन्हें बेहतर उपचार के लिए लखनऊ स्थित केजीएमयू में भर्ती कराया गया था, जहां उनका उपचार चल रहा है।
Author Profile
- प्रधान सम्पादक
Latest entries
मऊNovember 7, 2026मधुबन नगर पंचायत के सभासद अखिलेश राज भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष और अभिषेक राजभर पिछड़ा वर्ग मोर्चा के महामंत्री बने, समर्थकों में खुशी की लहर
मऊNovember 7, 2026सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने सुनी फरियाद, दिये आवश्यक निर्देश
मऊNovember 7, 2026खाद्य सुरक्षा विभाग की मिलीभगत से मधुबन में बिक रही मिलावटी मिठाइयां, मिठाई कम्पनी और खुलती जा रही दुकानें, स्थानीय लोगों में आक्रोश
मऊNovember 6, 2026एसडीएम मधुबन के निर्देश पर अवैध मिट्टी खनन पर बड़ी कार्रवाई: संयुक्त टीम ने 03 ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़कर की सीज












