Home मऊ सीडीओ ने अस्थायी गौ आश्रय स्थल मिर्जापुर का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक...

सीडीओ ने अस्थायी गौ आश्रय स्थल मिर्जापुर का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

मऊ । मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाडिया द्वारा विकास खण्ड रानीपुर के मिर्जापुर स्थित अस्थायी गौ आश्रय स्थल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गौ आश्रय स्थल में गोवंश के रख-रखाव एवं उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
मुख्य विकास अधिकारी ने गोवंश के लिए पर्याप्त चारा, स्वच्छ पेयजल, साफ-सफाई तथा उचित देखभाल की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि गौ आश्रय स्थल में संरक्षित गोवंश के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाए तथा शासन द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं।

Author Profile

पवन कुमार पाण्डेय
पवन कुमार पाण्डेय
प्रधान सम्पादक

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here