बहराइच (उ.प्र.)। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव द्वारा आगामी त्योहारों नवरात्र, दुर्गा पूजा एवं दशहरा आदि के दृष्टिगत थाना रुपईडीहा परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी, क्षेत्राधिकारी नानपारा चित्रांशु गौतम, एसएसबी कमांडेंट सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी तथा क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्ति, ग्राम प्रधान एवं बीडीसी सदस्य उपस्थित रहे।
बैठक में आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने हेतु उपस्थित सभी लोगों से आपसी सौहार्द एवं भाईचारा बनाए रखने की अपील की गई। साथ ही धार्मिक आयोजनों एवं जुलूसों के दौरान निर्धारित मार्ग एवं समय का पालन करने तथा किसी भी नई परंपरा की शुरुआत न करने की अपील की गई। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा संबंधित विभागों के अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर त्योहारों के दौरान साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत आपूर्ति एवं अन्य आवश्यक नागरिक सुविधाएं सुनिश्चित कराने तथा संवेदनशील स्थलों पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए।
डीएम व एसपी ने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को क्षेत्र में नियमित गश्त एवं चेकिंग करने, भीड़भाड़ वाले स्थानों तथा संवेदनशील क्षेत्रों में सतर्क दृष्टि बनाए रखने और यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के भी निर्देश दिए गए। साथ ही आयोजकों से समन्वय स्थापित कर जुलूस एवं धार्मिक कार्यक्रमों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा किसी भी विवाद की स्थिति में तत्काल प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।
पीस कमेटी की बैठक के उपरांत जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा पैदल मार्च कर भारत-नेपाल सीमा से सटे थाना रुपईडीहा क्षेत्र स्थित चेकपोस्ट का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं निगरानी व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिस एवं प्रशासन द्वारा आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु आवश्यक सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित किए जा रहे हैं।
जन समस्याओं की सुनवाई करते हुए डीएम ने निर्देश दिया कि बेनामी ज़मीन, चकमार्ग की पटाई, पैमाईश कराने, आबादी की ज़मीन में निर्माण सम्बन्धी विवाद, रास्ते तथा भूमि से सम्बन्धित अन्य प्रकार के विवादों से सम्बन्धित प्रार्थना-पत्रों में राजस्व व पुलिस की टीम मौके पर जाकर तत्काल कार्यवाही करें।
Author Profile
- प्रधान सम्पादक
Latest entries
मऊNovember 7, 2026मधुबन नगर पंचायत के सभासद अखिलेश राज भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष और मनोज राजभर पिछड़ा वर्ग मोर्चा के महामंत्री बने, समर्थकों में खुशी की लहर
मऊNovember 7, 2026सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने सुनी फरियाद, दिये आवश्यक निर्देश
मऊNovember 7, 2026खाद्य सुरक्षा विभाग की मिलीभगत से मधुबन में बिक रही मिलावटी मिठाइयां, मिठाई कम्पनी और खुलती जा रही दुकानें, स्थानीय लोगों में आक्रोश
मऊNovember 6, 2026एसडीएम मधुबन के निर्देश पर अवैध मिट्टी खनन पर बड़ी कार्रवाई: संयुक्त टीम ने 03 ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़कर की सीज









