मधुबन (मऊ)। विकासखंड फतहपुर मंडाव क्षेत्र के ग्राम पंचायत कटघरा शंकर अंतर्गत मधुबन-बेल्थरा रोड मार्ग एवं मधुबन-मऊ शहीद मार्ग को जोड़ने वाले संपर्क खड़ंजा मार्ग पर अव्यवस्था के चलते ग्रामीणों और राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानीयों का सामना करना पड़ रहा है। संपर्क मार्ग पर नाबदान का पानी बहने के साथ ही रास्ते में सीमेंट का बड़ा पाइप (बोमा) रख दिए जाने से दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। संपर्क मार्ग पर रखे गए सीमेंट के पाइप के कारण रास्ता काफी संकरा हो गया है। विशेष रूप से रात के समय साइकिल और मोटरसाइकिल सवार लोगों को पाइप दिखाई नहीं देने के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। कई लोग असंतुलित होकर गिरने से चोटिल हो चुके हैं। ग्रामीणों का कहना है कि मार्ग पर पर्याप्त प्रकाश की व्यवस्था नहीं होने के कारण समस्या और भी गंभीर हो जाती है। सबसे बड़ी समस्या यह है कि संपर्क मार्ग पर पाइप रखे जाने के कारण ट्रैक्टर-ट्राली, चार पहिया वाहन सहित बड़े वाहनों का आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है। ग्रामीणों को अपने खेतों और घरों तक सामान पहुंचाने के लिए दूसरे रास्तों का सहारा लेना पड़ रहा है। किसानों को कृषि कार्य के दौरान ट्रैक्टर एवं अन्य वाहनों को ले जाने में भी परेशानी हो रही है। वहीं नाबदान का गंदा पानी मार्ग पर बहने के कारण खड़ंजा मार्ग की स्थिति भी खराब होती जा रही है। पानी जमा रहने से रास्ते पर फिसलन बनी रहती है, जिससे पैदल चलने वाले लोगों के साथ-साथ दोपहिया वाहन चालकों के लिए भी दुर्घटना का खतरा बना रहता है। लंबे समय से समस्या बने होने के बावजूद ग्राम प्रधान व जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा इस तरफ कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया जा रहा है।
ग्रामीणों ने संबंधित विभाग एवं ग्राम पंचायत के जिम्मेदार अधिकारियों से मांग की है कि संपर्क मार्ग पर रखे गए सीमेंट के पाइप को तत्काल हटवाया जाए, नाबदान के पानी की निकासी की समुचित व्यवस्था कराई जाए तथा क्षतिग्रस्त खड़ंजा मार्ग की मरम्मत कराकर आवागमन सुचारु कराया जायें। यदि समय रहते समस्या का समाधान नहीं कराया गया तो किसी दिन बड़ी दुर्घटना हो सकती है। जिसको लेकर ग्रामीणों ने अधिकारियों का ध्यान आकर्षित कराया है।
Author Profile
- प्रधान सम्पादक
Latest entries
मऊNovember 7, 2026मधुबन नगर पंचायत के सभासद अखिलेश राज भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष और मनोज राजभर पिछड़ा वर्ग मोर्चा के महामंत्री बने, समर्थकों में खुशी की लहर
मऊNovember 7, 2026सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने सुनी फरियाद, दिये आवश्यक निर्देश
मऊNovember 7, 2026खाद्य सुरक्षा विभाग की मिलीभगत से मधुबन में बिक रही मिलावटी मिठाइयां, मिठाई कम्पनी और खुलती जा रही दुकानें, स्थानीय लोगों में आक्रोश
मऊNovember 6, 2026एसडीएम मधुबन के निर्देश पर अवैध मिट्टी खनन पर बड़ी कार्रवाई: संयुक्त टीम ने 03 ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़कर की सीज












