विशेष संवाददाता
रायबरेली(उ.प्र)। मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट स्थित ईवीएम/वीवीपैट वेयर हाउस का मासिक बाह्य निरीक्षण किया। इस दौरान विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने वेयर हाउस की साफ-सफाई व्यवस्था का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को परिसर में स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने ईवीएम/वीवीपैट वेयर हाउस की सुरक्षा व्यवस्था, लॉग बुक तथा सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की।जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्वाचन संबंधी व्यवस्थाओं को निर्धारित मानकों के अनुरूप बनाए रखने के निर्देश दिए, ताकि ईवीएम/वीवीपैट की सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था सुचारु बनी रहे।इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सिद्धार्थ, प्रभारी सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी फिरोज अहमद सहित संबंधित अधिकारी एवं विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
Author Profile
- प्रधान सम्पादक
Latest entries
मऊNovember 6, 2026एसडीएम मधुबन के निर्देश पर अवैध मिट्टी खनन पर बड़ी कार्रवाई: संयुक्त टीम ने 03 ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़कर की सीज
मऊNovember 6, 2026धनतेरस पर झुमकर लोगों ने किया खरीददारी
मऊNovember 6, 2026जिलाधिकारी की अध्यक्षता में किसान सहकारी चीनी मिल्स लिमिटेड घोसी के प्रबंध समिति की बैठक संपन्न
मऊNovember 6, 2026फसल अवशेष प्रबंधन के प्रति किसानों को जागरूक करने हेतु प्रचार वाहन रवाना










