रिपोर्ट: प्रधान संपादक पवन कुमार पाण्डेय
मधुबन, मऊ। सच को दिखाने की हिम्मत और ग्रामीणों की आवाज को प्रमुखता से उठाने का असर एक बार फिर देखने को मिला है। PP खोजी खबर के कवरेज का बड़ा असर हुआ है। मधुबन तहसील के फतहपुर मंडाव ब्लॉक के ग्राम पंचायत लौवासाथ में सांसद निधि से निर्मित इंटरलॉकिंग कार्य में हुई धांधली की खबर को PP खोजी खबर ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था, जिसके बाद जिला प्रशासन हरकत में आ गया है।
बीते दिनों लौवासाथ गांव में सांसद निधि से लगभग 500 मीटर इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण कराया गया था। आरोप था कि कार्य में भारी अनियमितता और घटिया सामग्री का प्रयोग किया गया। इंटरलॉकिंग ईंटें लगने के कुछ ही दिनों बाद उखड़ने लगी थीं, कई जगह जमीन में धंस गई थीं और ईंटें टूट गई थीं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया था कि ठेकेदार और जिम्मेदार अधिकारियों की मिलीभगत से मानक के विपरीत कार्य कराकर सरकारी धन का बंदरबांट किया गया है।
लौवासाथ के ग्रामीणों ने बताया था कि इंटरलॉकिंग कार्य में बालू की जगह मिट्टी तथा गिट्टी नहीं डाली गई, सीमेंट का अनुपात बेहद कम रखा गया और लेवलिंग सही से नहीं की गई । जिसके कारण सड़क 15 दिनों में ही खराब हो गई। ग्रामीणों ने कई बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद ग्रामीणों ने PP खोजी खबर को पूरे मामले की जानकारी दी।
ग्रामीणों की शिकायत पर PP खोजी खबर की टीम ने लौवासाथ गांव का दौरा कर जमीनी हकीकत का जायजा लिया। टूटी-फूटी इंटरलॉकिंग, उखड़ी हुई ईंटों और धंसी हुई सड़क की तस्वीरें और ग्रामीणों के बयान के साथ खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था। खबर में सांसद निधि के दुरुपयोग और घटिया निर्माण का मुद्दा जोर-शोर से उठाया गया था। खबर प्रकाशित होते ही सोशल मीडिया पर भी यह मुद्दा वायरल हो गया और लोगों ने जिला प्रशासन से कार्रवाई की मांग की।
PP खोजी खबर पर खबर चलने के बाद मामले को मऊ के जिलाधिकारी ने गंभीरता से लिया। जिलाधिकारी ने तुरंत संबंधित विभाग के अधिकारियों से पूरे मामले की रिपोर्ट तलब की और फतहपुर मंडाव के खंड विकास अधिकारी को मौके पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। जिलाधिकारी के सख्त रुख के बाद विभाग में हड़कंप मच गया।
जिलाधिकारी के निर्देश पर अवर अभियंता और ग्राम पंचायत अधिकारी की टीम लौवासाथ गांव पहुंची और इंटरलॉकिंग कार्य की जांच की। जांच में ग्रामीणों द्वारा लगाए गए आरोप सही पाए गए। कई जगह इंटरलॉकिंग मानक के विपरीत पाई गई।
जांच रिपोर्ट के बाद जिलाधिकारी ने संबंधित ठेकेदार को कड़ी फटकार लगाते हुए तत्काल प्रभाव से सड़क की मरम्मत करने और कार्य को मानक के अनुसार दुरुस्त करने का आदेश दिया। जिलाधिकारी के आदेश के बाद लौवासाथ में इंटरलॉकिंग की मरम्मत का कार्य शुरू हो गया है।
ठेकेदार के मजदूर उखड़ी हुई ईंटों को उखाड़कर दोबारा सही तरीके से लगा रहे हैं। टूटी हुई ईंटों को हटाकर नई ईंटें लगाई जा रही हैं और नीचे बालू और सीमेंट का सही अनुपात डाला जा रहा है। गांव में जेसीबी और मजदूरों की टीम मरम्मत कार्य में जुटी हुई है।
मरम्मत कार्य शुरू होने से लौवासाथ के ग्रामीणों में खुशी है। ग्रामीणों ने कहा कि PP खोजी खबर ने उनकी आवाज को प्रशासन तक पहुंचाया, जिसके कारण ही यह संभव हो पाया। अगर खबर नहीं प्रकाशित होती तो सरकारी धन की बर्बादी हो जाती और गांव को खराब सड़क ही नसीब होती।
Author Profile
- प्रधान सम्पादक
Latest entries
मऊNovember 7, 2026मधुबन नगर पंचायत के सभासद अखिलेश राज भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष और मनोज राजभर पिछड़ा वर्ग मोर्चा के महामंत्री बने, समर्थकों में खुशी की लहर
मऊNovember 7, 2026सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने सुनी फरियाद, दिये आवश्यक निर्देश
मऊNovember 7, 2026खाद्य सुरक्षा विभाग की मिलीभगत से मधुबन में बिक रही मिलावटी मिठाइयां, मिठाई कम्पनी और खुलती जा रही दुकानें, स्थानीय लोगों में आक्रोश
मऊNovember 6, 2026एसडीएम मधुबन के निर्देश पर अवैध मिट्टी खनन पर बड़ी कार्रवाई: संयुक्त टीम ने 03 ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़कर की सीज












