Home मऊ कारागार मंत्री नें बाढ़ पीड़ित परिवारों को राहत किट

कारागार मंत्री नें बाढ़ पीड़ित परिवारों को राहत किट

मधुबन, मऊ। मधुबन तहसील क्षेत्र में बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए गुरुवार को ग्राम पंचायत दुबारी स्थित जनता शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज परिसर में राहत राशन किट वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान ने किया। इस दौरान करीब 250 बाढ़ प्रभावित लोगों को राशन राहत किट वितरित की गई।
राहत सामग्री मिलने पर बाढ़ प्रभावित परिवारों ने राहत महसूस की। कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान ने बाढ़ प्रभावित लोगों से उनकी समस्याओं की जानकारी ली और हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि बाढ़ के दौरान प्रभावित परिवारों तक राहत सामग्री पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है और जरूरतमंद लोगों को सहायता उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन लगातार कार्य कर रहा है।
वहीं, कार्यक्रम में मधुबन उप जिलाधिकारी दीपक सिंह, खंड विकास अधिकारी अनिल कुमार मौर्य सहित जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे। इस दौरान शिवप्रकाश उपाध्याय, योगेंद्र यादव, अतुल पांडेय, रमेश पांडेय, ग्राम प्रधान सपन कनौजिया समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।
राहत किट वितरण कार्यक्रम के दौरान बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों ने क्षेत्र में जलभराव, आवागमन और अन्य समस्याओं से भी जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों को अवगत कराया। प्रशासन की ओर से प्रभावित लोगों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा दिया गया।

Author Profile

पवन कुमार पाण्डेय
पवन कुमार पाण्डेय
प्रधान सम्पादक

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here