संवाददाता: शैलेश कुमार मौर्य
मऊ। भारतीय जनता पार्टी के तत्वावधान में मऊ में सेवा ज्योति यात्रा का भव्य आयोजन किया गया। इस यात्रा का उद्देश्य सेवा, सुशासन और राष्ट्रवाद की ज्योति को जन-जन तक पहुंचाना है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री ए.के. शर्मा मौजूद रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कलश पूजन से हुई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूरे विधि-विधान से कलश पूजन कर यात्रा का शुभारंभ किया। इस दौरान पूरा परिसर भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारों से गूंज उठा।
सभा को संबोधित करते हुए ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार सेवा ही संगठन का मूल मंत्र लेकर चल रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश का चहुंमुखी विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि सेवा ज्योति यात्रा के माध्यम से हम जनता के बीच जाकर सरकार की योजनाओं को पहुंचा रहे हैं और समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुंचाने का संकल्प ले रहे हैं।
उन्होंने कहा कि आज उत्तर प्रदेश में बिजली, पानी, सड़क और कानून व्यवस्था में ऐतिहासिक सुधार हुआ है। पहले जहां 24 घंटे में 12 घंटे भी बिजली नहीं मिलती थी, आज हर गांव में भरपूर बिजली मिल रही है।
कार्यक्रम में मधुबन विधायक रामविलास चौहान ने कहा कि भाजपा का हर कार्यकर्ता सेवा भाव से काम करता है और यह सेवा ज्योति यात्रा उसी का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि मधुबन विधानसभा में भी विकास कार्यों में तेजी आई है और जनता भाजपा के साथ मजबूती से खड़ी है।
इस अवसर पर पूर्व विधायक उमेश चंद पांडेय, भाजपा जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य, पूर्व जिलाध्यक्ष मुन्ना दुबे, पूर्व जिलाध्यक्ष नूपुर अग्रवाल, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि प्रवीण कुंवर सिंह शुभम , राधेश्याम सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य ने कहा कि सेवा ज्योति यात्रा पूरे जिले में निकाली जाएगी और यह यात्रा युवाओं में सेवा और राष्ट्रभक्ति की भावना को जागृत करेगी।
कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने सेवा का दीप जलाकर समाज सेवा का संकल्प लिया। इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।
Author Profile
- प्रधान सम्पादक
Latest entries
मऊNovember 6, 2026एसडीएम मधुबन के निर्देश पर अवैध मिट्टी खनन पर बड़ी कार्रवाई: संयुक्त टीम ने 03 ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़कर की सीज
मऊNovember 6, 2026धनतेरस पर झुमकर लोगों ने किया खरीददारी
मऊNovember 6, 2026जिलाधिकारी की अध्यक्षता में किसान सहकारी चीनी मिल्स लिमिटेड घोसी के प्रबंध समिति की बैठक संपन्न
मऊNovember 6, 2026फसल अवशेष प्रबंधन के प्रति किसानों को जागरूक करने हेतु प्रचार वाहन रवाना












