मधुबन, मऊ। थाना क्षेत्र के मीरपुर एक 23 वर्षीय युवक की सड़क हादसे में मौत हो गयी। हादसा मंगलवार की रात 8-9 बजे के बाद गोरखपुर नेशनल हाईवे पर दोहरीघाट पेट्रोल टंकी के पास हुआ। बुधवार युवक का शव उसके पैतृक गाँव मधुबन थाना क्षेत्र के मीरपुर पहुंचा। यहाँ लोगों की बड़ी भीड़ जूट गयी। इस हादसे से पुरे गाँव का माहौल ग़मगीन नजर आया। घर की महिलाओं की चीज पुकार सुन उपस्थिति हर एक की आंखें नम हो जा रही थी।
बताया जा रहा है कि आर्यन यादव(23) पुत्र अशोक यादव एक निजी फाइनेंस कंपनी में कलेक्शन एजेंट का काम करता था। मंगलवार की देर रात बाइक से दोहरीघाट से अमिला को जा रहा था। इस दौरान किसी चार पहिया वाहन ने उसके बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। जिसके बाद वह बाइक सहित सड़क पर गिर गया। हादसे के बाद चार पहिया वाहन चालक वहान सहित मौके से फरार हो गया।
सड़क किनारे घायल पड़े युवक की सूचना स्थानीय लोगों ने परिजनों को दी। घटना स्थल पर पहुँचे परिजन गंभीर रूप से घायल आर्यन को इलाज के लिए आजमगढ़ ले गये जहाँ चिकित्सकों में स्थिति गंभीर देख उसे रेफर कर दिया। परिजन इलाज के लिए मेदांता हॉस्पिटल ले जा रहे थे मगर युवक नें रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
बुधवार सुबह करीब 11 बजे युवक का शव उसके गाँव पहुंचा जिससे मौके पर चीख पुकार मच गयी।
मृतक अपने तीन भाइयों में सबसे छोटा था। पिता अशोक यादव दोहरीघाट स्थित एक निजी विद्यालय में अध्यापक हैं। जवान बेटे की मौत ने उन्हें गहरा आघात पहुँचाया है। वह बिल्कुल गुमसुम नजर आ रहे थे।
Author Profile
- प्रधान सम्पादक
Latest entries
मऊNovember 6, 2026एसडीएम मधुबन के निर्देश पर अवैध मिट्टी खनन पर बड़ी कार्रवाई: संयुक्त टीम ने 03 ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़कर की सीज
मऊNovember 6, 2026धनतेरस पर झुमकर लोगों ने किया खरीददारी
मऊNovember 6, 2026जिलाधिकारी की अध्यक्षता में किसान सहकारी चीनी मिल्स लिमिटेड घोसी के प्रबंध समिति की बैठक संपन्न
मऊNovember 6, 2026फसल अवशेष प्रबंधन के प्रति किसानों को जागरूक करने हेतु प्रचार वाहन रवाना












