0 पुलिस कर्मियों एवं उनके परिजनों को नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराने के लिए किया प्रेरित।
मऊ। पुलिस लाइन परिसर में आयोजित मासिक चिकित्सा शिविर में आज जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन ने प्रतिभाग कर स्वयं अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया। शिविर में एलोपैथिक एवं आयुर्वेदिक चिकित्सा विभाग की टीमों द्वारा पुलिस कर्मियों एवं उनके परिजनों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया गया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि नियमित स्वास्थ्य परीक्षण से शरीर में होने वाली बीमारियों का समय रहते पता लगाया जा सकता है, जिससे उनका समय पर बेहतर उपचार संभव होता है। उन्होंने समस्त पुलिस कर्मियों एवं उनके परिजनों को प्रत्येक माह आयोजित होने वाले चिकित्सा शिविर में अनिवार्य रूप से स्वास्थ्य परीक्षण कराने के लिए प्रेरित किया।
जिलाधिकारी ने पुलिस कर्मियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने तथा नियमित रूप से चिकित्सा शिविर में प्रतिभाग कर स्वास्थ्य की जांच कराने की सलाह दी। उन्होंने पुलिस कर्मियों से अपने परिजनों को भी नियमित स्वास्थ्य परीक्षण के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर ने भी चिकित्सा शिविर में अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया। उन्होंने भी पुलिस कर्मियों को स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने तथा उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं का नियमित रूप से लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।
Author Profile
- प्रधान सम्पादक
Latest entries
मऊNovember 7, 2026मधुबन नगर पंचायत के सभासद अखिलेश राज भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष और अभिषेक राजभर पिछड़ा वर्ग मोर्चा के महामंत्री बने, समर्थकों में खुशी की लहर
मऊNovember 7, 2026सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने सुनी फरियाद, दिये आवश्यक निर्देश
मऊNovember 7, 2026खाद्य सुरक्षा विभाग की मिलीभगत से मधुबन में बिक रही मिलावटी मिठाइयां, मिठाई कम्पनी और खुलती जा रही दुकानें, स्थानीय लोगों में आक्रोश
मऊNovember 6, 2026एसडीएम मधुबन के निर्देश पर अवैध मिट्टी खनन पर बड़ी कार्रवाई: संयुक्त टीम ने 03 ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़कर की सीज












