मऊ। जिला निर्वाचन अधिकारी आनन्द वर्द्धन ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा उत्तर प्रदेश विधान परिषद के गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से निर्वाचित सदस्य का कार्यकाल 06 दिसंबर 2026 को समाप्त होने के कारण रिक्त होने वाली सीट के लिए द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 का कार्यक्रम निर्धारित कर दिया गया है।
निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार निर्वाचन की अधिसूचना 29 सितंबर 2026 (मंगलवार) को जारी होगी। नाम निर्देशन हेतु अंतिम तिथि 06 अक्टूबर 2026 (मंगलवार), नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा 07 अक्टूबर 2026 (बुधवार) तथा नाम वापसी की अंतिम तिथि 09 अक्टूबर 2026 (शुक्रवार) निर्धारित की गई है।
मतदान 23 अक्टूबर 2026 (शुक्रवार) को प्रातः 8:00 बजे से अपराह्न 5:00 बजे तक कराया जाएगा। मतगणना 27 अक्टूबर 2026 (मंगलवार) को होगी तथा निर्वाचन प्रक्रिया 31 अक्टूबर 2026 (शनिवार) तक पूर्ण कर ली जाएगी।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जनपद मऊ में आदर्श आचार संहिता तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है। सभी संबंधित अधिकारियों एवं नागरिकों से निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों एवं आदर्श आचार संहिता का अनुपालन सुनिश्चित करने की अपेक्षा की गई है।
Author Profile
- प्रधान सम्पादक
Latest entries
मऊNovember 6, 2026एसडीएम मधुबन के निर्देश पर अवैध मिट्टी खनन पर बड़ी कार्रवाई: संयुक्त टीम ने 03 ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़कर की सीज
मऊNovember 6, 2026धनतेरस पर झुमकर लोगों ने किया खरीददारी
मऊNovember 6, 2026जिलाधिकारी की अध्यक्षता में किसान सहकारी चीनी मिल्स लिमिटेड घोसी के प्रबंध समिति की बैठक संपन्न
मऊNovember 6, 2026फसल अवशेष प्रबंधन के प्रति किसानों को जागरूक करने हेतु प्रचार वाहन रवाना












