Home मऊ नुक्कड़ नाटक के जरिए भाजपा सरकार की योजनाओं को बताया, मोदी-योगी के...

नुक्कड़ नाटक के जरिए भाजपा सरकार की योजनाओं को बताया, मोदी-योगी के नेतृत्व में विकास को किया रेखांकित

मऊ। सेवा पखवाड़ा के तहत मधुबन के दुबारी मोड़ पर भाजपा द्वारा चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक के माध्यम से केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को जागरूक किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मधुबन विधायक रामविलास चौहान मौजूद रहे। नुक्कड़ नाटक के कलाकारों ने अपने अभिनय के जरिए लोगों को बताया कि किस तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश और प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है।नुक्कड़ नाटक के दौरान कलाकारों ने प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत योजना, किसान सम्मान निधि, विधवा पेंशन, वृद्धा पेंशन, स्वच्छ भारत मिशन और हर घर जल योजना जैसी प्रमुख योजनाओं को नाटकीय अंदाज में प्रस्तुत किया।

कलाकारों ने दिखाया कि कैसे पहले गरीबों को सरकारी योजनाओं के लिए दर-दर भटकना पड़ता था, लेकिन अब मोदी-योगी सरकार में योजनाओं का लाभ सीधे गरीब के खाते में पहुंच रहा है। बिना किसी भेदभाव के सभी पात्रों को लाभ मिल रहा है। नाटक को देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण और युवा मौजूद रहें।

0 मोदी-योगी के नेतृत्व में हो रहा विकास – विधायक

इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक रामविलास चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का मान पूरे विश्व में बढ़ा है। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में कानून का राज है और विकास तेजी से हो रहा है।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार गरीबों, किसानों, महिलाओं और युवाओं के लिए समर्पित सरकार है। सरकार की हर योजना का उद्देश्य अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक लाभ पहुंचाना है। विपक्षी सरकारों में केवल भ्रष्टाचार होता था, लेकिन आज ईमानदारी से विकास कार्य हो रहे हैं। विधायक ने कहा कि सेवा पखवाड़ा का उद्देश्य सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाना है। नुक्कड़ नाटक जैसे माध्यम से लोग आसानी से योजनाओं को समझ पाते हैं।

इस अवसर पर भाजपा नेता अभिषेक सिंह, गिरिश गुप्ता, दिनेश कुमार रिंकू, डॉ. अशोक कुमार सिंह , मनोज कुमार मेघवाल, शिवानंद मल्ल, छोटेलाल चौहान, राजीव चौहान, विनोद चौहान, संजय मौर्य सहित कई भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Author Profile

पवन कुमार पाण्डेय
पवन कुमार पाण्डेय
प्रधान सम्पादक

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here