मऊ। जनपद के मधुबन क्षेत्र के खीरीकोठा में नशे के खिलाफ जन जागरूकता अभियान चलाया गया। गायत्री परिवार के तत्वाधान में आयोजित नशा मुक्ति रैली को मधुबन विधायक रामविलास चौहान ने सनातनी झंडा दिखाकर रवाना किया। यह रैली गांव-गांव, चट्टी-चौराहों पर लोगों को नशे के दुष्प्रभाव के प्रति जागरूक करते हुए आगे बढ़ी। रैली खीरीकोठा से प्रारंभ होकर दुबारी तिराहा, बस स्टॉप होते हुए बनियाबान तिराहा पर पहुंची, जहां यह एक गोष्ठी में तब्दील हो गई।गोष्ठी को संबोधित करते हुए विधायक रामविलास चौहान ने कहा कि नशा समाज के लिए अभिशाप है। नशा न केवल व्यक्ति को बर्बाद करता है, बल्कि उसके पूरे परिवार को तबाह कर देता है। आज युवा वर्ग नशे की चपेट में आ रहा है, जो चिंता का विषय है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सपना है कि भारत और उत्तर प्रदेश को नशा मुक्त बनाया जाए। इसके लिए सरकार लगातार अभियान चला रही है। लेकिन जब तक समाज के लोग जागरूक नहीं होंगे, तब तक नशा मुक्त समाज की कल्पना अधूरी है।
विधायक ने कहा कि गायत्री परिवार द्वारा निकाली गई यह रैली सराहनीय है। इस तरह के आयोजनों से लोगों में जागरूकता आएगी। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे नशे से दूर रहें और खेल, शिक्षा और राष्ट्र निर्माण में अपना समय लगाएं। गायत्री परिवार के सदस्यों ने लोगों को बताया कि नशा करने से स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है। शराब, गुटखा, बीड़ी, सिगरेट और अन्य मादक पदार्थों से कैंसर, लीवर खराब होना, हृदय रोग जैसी गंभीर बीमारियां होती हैं। नशे की लत से घर में कलह बढ़ती है और आर्थिक स्थिति भी खराब होती है।
रैली के दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर नारे लगाए – “नशा छोड़ो, जीवन जोड़ो”, “नशा मुक्त हो अपना गांव”, “शराब पीना पाप है”। रैली जहां-जहां से गुजरी, लोगों ने उसका स्वागत किया और नशा छोड़ने का संकल्प लिया। इस अवसर पर भाजपा नेता शिवानंद मल्ल, अभिषेक सिंह, सभासद प्रेमभूषण पाण्डेय, हरिमोहन मल्ल, ऋषभ मल्ल, संजय चौहान, राजीव चौहान, विनोद चौहान सहित गायत्री परिवार के बड़ी संख्या में सदस्य और स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।
Author Profile
- प्रधान सम्पादक
Latest entries
मऊNovember 6, 2026एसडीएम मधुबन के निर्देश पर अवैध मिट्टी खनन पर बड़ी कार्रवाई: संयुक्त टीम ने 03 ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़कर की सीज
मऊNovember 6, 2026धनतेरस पर झुमकर लोगों ने किया खरीददारी
मऊNovember 6, 2026जिलाधिकारी की अध्यक्षता में किसान सहकारी चीनी मिल्स लिमिटेड घोसी के प्रबंध समिति की बैठक संपन्न
मऊNovember 6, 2026फसल अवशेष प्रबंधन के प्रति किसानों को जागरूक करने हेतु प्रचार वाहन रवाना












