मऊ। मधुबन तहसील क्षेत्र के दुबारी धुस के बाढ़ पीड़ितों ने तहसील प्रशासन द्वारा राहत किट नहीं वितरित करने का आरोप लगाते हुए तहसील मुख्यालय पर जमकर प्रदर्शन किया। पीड़ितों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों पर संवेदनहीनता का आरोप लगाया है।
बताया जा रहा है कि देवांचल क्षेत्र के दुबारी, धुस सहित दर्जनों गांव बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित हैं। चारों तरफ पानी भरा हुआ था। हालांकि इस समय घाघरा के जलस्तर में कमी के चलते प्रशासन ने राहत की सांस लिया है। खाने-पीने की किल्लत हो रही है। प्रशासन द्वारा अभी तक इन गांवों में राहत सामग्री नहीं पहुंचाई गई, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश है।
मंगलवार को बड़ी संख्या में महिलाए बाढ़ पीड़ित तहसील मुख्यालय पहुंची और प्रदर्शन करने लगी। पीड़ितों का कहना था कि बाढ़ आए कई दिन हो गए, लेकिन अभी तक उन्हें एक भी राहत किट नहीं मिली है। अधिकारी सिर्फ आश्वासन दे रहे हैं।
प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने कहा कि जब हम अपने जनप्रतिनिधियों के पास जाते हैं तो वे भी हमारी सुन नहीं रहे हैं। चुनाव के समय बड़े-बड़े वादे करने वाले नेता आज बाढ़ में हमारा हाल तक पूछने नहीं आए।
गौरतलब है कि सोमवार को मधुबन के देवांचल क्षेत्र के खैरा प्राथमिक विद्यालय पर 150 बाढ़ पीड़ित परिवारों को विधायक रामविलास चौहान द्वारा राहत किट का वितरण किया गया था। इसमें आटा, चावल, दाल, तेल, नमक, मसाला सहित अन्य खाद्य सामग्री थी।
दुबारी धुस के ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासन केवल चुनिंदा गांवों में ही राहत किट बांट रहा है। दुबारी, धुस, टोला समेत कई गांवों को अनदेखा किया जा रहा है। जबकि सबसे ज्यादा बाढ़ का असर इन्हीं गांवों में है।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही उन्हें राहत किट नहीं दी गई तो वे उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
प्रदर्शन की सूचना पर तहसील प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही सर्वे कराकर सभी पात्र बाढ़ पीड़ितों को राहत किट का वितरण किया जाएगा। कोई भी पीड़ित भूखा नहीं रहेगा।
Author Profile
- प्रधान सम्पादक
Latest entries
मऊNovember 6, 2026एसडीएम मधुबन के निर्देश पर अवैध मिट्टी खनन पर बड़ी कार्रवाई: संयुक्त टीम ने 03 ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़कर की सीज
मऊNovember 6, 2026धनतेरस पर झुमकर लोगों ने किया खरीददारी
मऊNovember 6, 2026जिलाधिकारी की अध्यक्षता में किसान सहकारी चीनी मिल्स लिमिटेड घोसी के प्रबंध समिति की बैठक संपन्न
मऊNovember 6, 2026फसल अवशेष प्रबंधन के प्रति किसानों को जागरूक करने हेतु प्रचार वाहन रवाना












