Home मऊ बैंक सखियों ने मानदेय बढाने को लेकर किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

बैंक सखियों ने मानदेय बढाने को लेकर किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

मऊ। विकास खंड फतहपुर मंडाव की बैंक सखियों ने सोमवार को ब्लॉक कार्यालय पर प्रदर्शन कर खंड विकास अधिकारी (BDO) को ज्ञापन सौंपा। बैंक सखियों ने अपने मानदेय में वृद्धि कर 20,000 रुपये प्रति माह किए जाने की मांग की है।
बैंक सखियों का कहना है कि उन्हें वर्तमान में मात्र 4000 रुपये प्रति माह मानदेय दिया जा रहा है, जो उनकी मेहनत और जिम्मेदारियों के हिसाब से बहुत कम है। उन्होंने बीडीओ को सौंपे गए ज्ञापन में अपनी समस्याओं का विस्तार से जिक्र किया है। ज्ञापन में बैंक सखियों ने लिखा है कि हम सभी बैंक सखी ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग एवं वित्तीय सेवाओं से सम्बंधित विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यों का निरन्तर निर्वहन कर रही हैं।
बैंक सखी का कार्य का समय प्रातः 10 बजे से शाम 4 बजे तक निर्धारित है, लेकिन कार्य की आवश्यकता के अनुसार कई बार शाम 5 बजे तक भी कार्य करना पड़ता है।
बैंक सखियों ने बताया कि उनके द्वारा स्वयं सहायता समूह की बैंक खाते खुलवाना। ग्राम संगठन के बैंक खाते खुलवाना।S.H.G का CCL करवाने में सहयोग करवाना। व्यक्तिगत बैंक खाते खुलवाना। बैंक से सम्बंधित निकासी और जमा तथा अन्य बैंकिंग कार्यों को पूरा करना।S.H.G का (RECOVERY) के लिए कई बार 5 से 6 किलोमीटर दूर ग्रामीण क्षेत्रों में जाना ।
7- समूह की महिलाओं को बैंकिंग एवं वित्तीय कार्यों के सम्बंध में आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराना। आदि कार्य किया जाता है।
उक्त कार्यों को पूरा करने के लिए हमें प्रतिदिन विभिन्न स्थानों पर आवागमन कराना पड़ता है, जिससे आने जाने का किराया एवं अन्य खर्च भी स्वयं वहन करना पड़ता है। ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन की सुविधा पर्याप्त नहीं होने के कारण हमें काफी कठिनाई का सामना करना पड़ता है। वर्तमान में बैंक सखी का मानदेय 4000 रुपये प्रतिमाह दिया जाता है।
बैंक सखियों का कहना है कि 4000 रुपये में घर चलाना तो दूर, आने-जाने का खर्च भी पूरा नहीं होता। महंगाई के इस दौर में इतने कम मानदेय में काम करना मुश्किल हो रहा है। उन्होंने मांग की है कि उनके मानदेय को बढ़ाकर 20,000 रुपये किया जाए, ताकि वे सम्मानजनक जीवन जी सकें और पूरी निष्ठा से कार्य कर सकें।
इस अवसर पर ब्लॉक की दर्जनों बैंक सखी मौजूद रहीं।

Author Profile

पवन कुमार पाण्डेय
पवन कुमार पाण्डेय
प्रधान सम्पादक

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here