मऊ। जनपद के मधुबन थाना क्षेत्र के मणिनगर में बुधवार की देर रात शैलेंद्र त्रिपाठी के घर में चोरी की नियत से मुख्य गेट का ताला तोड़कर घुसे तो निगरानी के लिए लगे सीसीटीवी कैमरा देख हतप्रद रह गये। चोर कैमरा भी उठा ले गए। हालांकि, घर के आसपास आहट होने पर चोर मौके से फरार हो गए। वे घर के अंदर से सामान चोरी करने में सफल नहीं हो सके।बताया गया कि शैलेंद्र त्रिपाठी परिवार के साथ बेंगलुरु में रहते हैं। मणिनगर स्थित उनके घर की निगरानी सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से की जाती है। मोबाइल पर कैमरे की गतिविधि देखने के बाद उन्होंने श्रीदत्त त्रिपाठी को फोन कर घर जाकर देखने के लिए कहा। श्रीदत्त त्रिपाठी ने मौके पर पहुंचकर देखा तो घर का ताला टूटा हुआ था। साथ ही सीसीटीवी कैमरा भी गायब मिला। चोर कैमरा तोड़कर अपने साथ ले गए थे।
घटना की जानकारी मिलने के बाद आसपास के लोगों में चिंता बढ़ गई। ग्रामीणों ने पुलिस से मामले की जांच कर चोरों का पता लगाने और क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है।
Author Profile
- प्रधान सम्पादक
Latest entries
मऊNovember 6, 2026एसडीएम मधुबन के निर्देश पर अवैध मिट्टी खनन पर बड़ी कार्रवाई: संयुक्त टीम ने 03 ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़कर की सीज
मऊNovember 6, 2026धनतेरस पर झुमकर लोगों ने किया खरीददारी
मऊNovember 6, 2026जिलाधिकारी की अध्यक्षता में किसान सहकारी चीनी मिल्स लिमिटेड घोसी के प्रबंध समिति की बैठक संपन्न
मऊNovember 6, 2026फसल अवशेष प्रबंधन के प्रति किसानों को जागरूक करने हेतु प्रचार वाहन रवाना












