Home मऊ जिला महिला चिकित्सालय में मनाया गया कन्या जन्मोत्सव, 17 नवजात कन्याओं को...

जिला महिला चिकित्सालय में मनाया गया कन्या जन्मोत्सव, 17 नवजात कन्याओं को वितरित किए गए वस्त्र

मऊ। जिलाधिकारी के आदेश तथा मुख्य विकास अधिकारी एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी के निर्देशानुसार महिला कल्याण विभाग की हब फॉर इंपॉवरमेंट ऑफ वूमेन टीम द्वारा जिला महिला चिकित्सालय, मऊ में कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बेटियों के जन्म को उत्सव के रूप में मनाने तथा समाज में बालिकाओं के प्रति सकारात्मक सोच को बढ़ावा देना रहा।
कार्यक्रम के दौरान 17 नवजात कन्याओं को वस्त्र वितरित किए गए तथा उनकी माताओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित माताओं एवं परिजनों को बेटियों के महत्व, उनके अधिकारों तथा शिक्षा, सुरक्षा एवं सम्मान के प्रति जागरूक किया गया।
महिला कल्याण विभाग की टीम ने लोगों से बालिकाओं की शिक्षा एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा समाज में लैंगिक समानता और बेटियों के प्रति समान व्यवहार को बढ़ावा देने का आह्वान किया। साथ ही मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना सहित बालिकाओं के हित में संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम में महिला कल्याण जिला मिशन समन्वयक श्रीमती अर्चना राय, जेंडर स्पेशलिस्ट श्रीमती तृप्ति राय, जिला महिला चिकित्सालय के चिकित्सक एवं स्वास्थ्यकर्मी, धात्री माताएं, कर्मचारी तथा अन्य संबंधित लोग उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here