मऊ। जनपद मऊ के विकास खंड दोहरीघाट अंतर्गत ग्रामसभा बेलौली स्थित ऐतिहासिक एवं धार्मिक महत्व के लक्ष्मण मंदिर के पर्यटन विकास कार्य का विधायक रामविलास चौहान द्वारा विधिवत भूमि पूजन किया गया।
भूमि पूजन कार्यक्रम में श्री श्री 108 श्री बद्रिदास महाराज
मांखडू यादव (प्रबंधक), मुन्ना चौहान रामबचन यादव (पूर्व प्रधान), रोकेश मिश्रा (पूर्व जिला महामंत्री), आजाद जायसवाल, दिवाकर मिश्रा, दिनबनधु राय (पूर्व जिला महामंत्री), संजय निषाद, अवधेश चौहान (पूर्व प्रधान), प्रदीप चौहान सुर्ज चौहान राकेश सोनकर, गुड्डू बाबा सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
इस अवसर पर माननीय विधायक रामविलास चौहान ने कहा कि क्षेत्र के धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थलों का विकास सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। लक्ष्मण मंदिर के पर्यटन विकास से क्षेत्र को नई पहचान मिलेगी तथा श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
पर्यटन विभाग की इस परियोजना की कुल लागत 87.59 लाख रुपये है। परियोजना की कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश पर्यटन विकास निगम (UPSTDC) है। परियोजना के अंतर्गत लक्ष्मण मंदिर परिसर में पर्यटन सुविधाओं के विकास एवं सौंदर्यीकरण से संबंधित कार्य कराए जाएंगे। परियोजना पूर्ण होने के बाद क्षेत्र में धार्मिक एवं पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।इस अवसर पर शिवानंद मल्ल, गुड्डू दुबे, राजीव चौहान, विनोद चौहान , राजू मल्ल आदि रहें।










