मऊ। जिले के लाल एवं भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ता कायम मेहदी को दिल्ली प्रदेश भाजपा का आईटी प्रमुख बनाए जाने पर जिले में खुशी की लहर है। इसी क्रम में भाजपा के पदाधिकारी उनके आवास पर पहुंचे और उनके पिता, बड़े भाई एवं परिवार के अन्य सदस्यों को फूल-माला पहनाकर सम्मानित किया तथा उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम अधिवक्ता मोहम्मद अंसारी के नेतृत्व में आयोजित किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रतीक जसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नीति “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” के मूल मंत्र पर आधारित है। इसी नीति के कारण समाज के हर वर्ग को आगे बढ़ने का अवसर मिल रहा है।
वहीं नगर अध्यक्ष भाजपा विनोद गुप्ता ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के सभी वर्गों तक पहुंच रहा है। कायम मेहदी को मिली यह जिम्मेदारी मऊ जिले के लिए भी गौरव और खुशी का विषय है।
कार्यक्रम में भाजपा के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों ने कायम मेहदी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई दी।












