Home मऊ संकटग्रस्त महिलाओं के लिए सहारा बना वन स्टॉप सेंटर

संकटग्रस्त महिलाओं के लिए सहारा बना वन स्टॉप सेंटर

0 परदहां ब्लॉक कैंपस स्थित केंद्र पर महिलाओं को मिलती है एकीकृत सहायता

0 वन स्टॉप सेंटर, महिलाओं की सुरक्षा, सहायता एवं सम्मान के लिए समर्पित केंद्र प्रबंधक

मऊ। वन स्टॉप सेंटर परदहां केंद्र प्रबंधक संध्या सिंह ने बताया कि महिलाओं के प्रति हिंसा, उत्पीड़न एवं संकटपूर्ण परिस्थितियों में सहायता एवं संरक्षण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से परदहां ब्लॉक कैंपस, मऊ स्थित वन स्टॉप सेंटर महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। केंद्र के माध्यम से संकटग्रस्त एवं हिंसा से प्रभावित महिलाओं को उनकी आवश्यकता के अनुसार विभिन्न सेवाओं से जोड़ते हुए सहायता एवं संरक्षण उपलब्ध कराया जा रहा है।
वन स्टॉप सेंटर द्वारा महिलाओं को पुलिस सहायता, चिकित्सा सहायता, कानूनी परामर्श, मनोसामाजिक परामर्श तथा आवश्यकता के अनुसार अस्थायी संरक्षण जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए संबंधित विभागों एवं संस्थाओं से समन्वय स्थापित किया जाता है।
घरेलू हिंसा, शारीरिक एवं मानसिक उत्पीड़न, यौन हिंसा अथवा अन्य किसी संकटपूर्ण परिस्थिति का सामना कर रही महिलाएं वन स्टॉप सेंटर से संपर्क कर सहायता प्राप्त कर सकती हैं। केंद्र का उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के साथ ही उन्हें यह विश्वास दिलाना है कि संकट की स्थिति में वे अकेली नहीं हैं तथा सहायता प्राप्त करना उनका अधिकार है।
जनसामान्य से अपील की गई है कि यदि उनके आसपास कोई महिला हिंसा अथवा उत्पीड़न का सामना कर रही हो तो उसे चुप रहने के लिए मजबूर करने के बजाय उचित सहायता प्राप्त करने के लिए प्रेरित करें।
संपर्क सूत्र:
महिला हेल्पलाइन–181 (24×7)
केंद्र प्रबंधक–9415149899
वन स्टॉप सेंटर, परदहां ब्लॉक कैंपस, मऊ—महिलाओं की सुरक्षा, सहायता एवं सम्मान के लिए समर्पित।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here