Home मऊ फेरबदल: ज्ञानेंद्र यादव बने घोसी में न्यायिक तहसीलदार, अशोक कुमार कुशवाहा ने...

फेरबदल: ज्ञानेंद्र यादव बने घोसी में न्यायिक तहसीलदार, अशोक कुमार कुशवाहा ने संभाला मधुबन का कार्यभार

मऊ। तहसील में प्रशासनिक फेरबदल के चलते हाल ही में मधुबन तहसील का कार्यभार संभाल रहें तहसीलदार ज्ञानेंद्र कुमार यादव का स्थानांतरण कर दिया गया है। उन्हें मधुबन तहसील से स्थानांतरित कर घोसी तहसील में न्यायिक तहसीलदार बनाया गया है। उनके स्थान पर फतेहपुर से स्थानांतरित होकर आए अशोक कुमार कुशवाहा को मधुबन तहसील का नया तहसीलदार नियुक्त किया गया है।
नवागत तहसीलदार अशोक कुमार कुशवाहा ने मधुबन तहसील में पहुंचकर अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया। कार्यभार संभालते ही उन्होंने तहसील के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बैठक की और अभिलेखों की जानकारी ली।
कार्यभार ग्रहण करने के बाद नवागत तहसीलदार अशोक कुमार कुशवाहा ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता आम जनता की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करना होगा। उन्होंने कहा कि तहसील में आने वाले हर फरियादी की बात को गंभीरता से सुना जाएगा और नियमानुसार न्याय दिया जाएगा।
उन्होंने राजस्व कर्मियों को निर्देश दिया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती जाए। लेखपाल और कानूनगो अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार भ्रमण करें और बाढ़ से संबंधित किसी भी समस्या की तत्काल सूचना दें। इसके अलावा जमीन से जुड़े विवादों, वरासत और प्रमाण पत्रों के लंबित मामलों को जल्द से जल्द निपटाने का निर्देश दिया।
नवागत तहसीलदार ने कहा कि तहसील में भ्रष्टाचार को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि किसी कर्मचारी के खिलाफ रिश्वत की शिकायत मिलती है तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने जनता से भी अपील किया कि किसी भी कार्य के लिए बिचौलियों के चक्कर में न पड़ें, सीधे कार्यालय में आकर संपर्क करें।
वहीं स्थानांतरित हुए अब उन्हें घोसी तहसील में न्यायिक तहसीलदार की जिम्मेदारी दी गई है।
इस मौके पर तहसील के कानूनगो, लेखपाल और अधिवक्तागण मौजूद रहें। सभी ने नवागत तहसीलदार का स्वागत किया और निवर्तमान तहसीलदार को नई तैनाती के लिए शुभकामनाएं दीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here