Home मऊ 80 वीं स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विकास भवन में ध्वजारोहण एवं...

80 वीं स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विकास भवन में ध्वजारोहण एवं गोष्ठी हुई आयोजित

0 कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन ही वीर स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि*
सीडीओ

मऊ।  80 वां स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विकास भवन परिसर में मुख्य विकास अधिकारी विवेक कुमार श्रीवास्तव द्वारा ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण के उपरांत विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में स्वतंत्रता दिवस के महत्व एवं राष्ट्र के प्रति दायित्वों पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।
गोष्ठी को संबोधित करते हुए मुख्य विकास अधिकारी विवेक कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि स्वतंत्रता हमें अनेक वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान के फलस्वरूप प्राप्त हुई है। हम सभी का दायित्व है कि अपने कर्तव्यों का पूरी जिम्मेदारी और निष्ठा के साथ निर्वहन करें। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से कहा कि कार्यालय में आने वाले फरियादियों की समस्याओं को संवेदनशीलता एवं जिम्मेदारी के साथ सुनते हुए उनका गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
जिला युवा कल्याण अधिकारी काशीनाथ ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर अपने विचार व्यक्त करते हुए देश के स्वतंत्रता संग्राम में योगदान देने वाले महान स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया। इस अवसर पर जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी आशीष कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी रंजीत कुमार, जिला अर्थ एवं संख्या विभाग की कनिष्ठ सहायक अर्चना सिंह तथा क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी बीनू सिंह द्वारा देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए गए।
उपायुक्त मनरेगा राजीव कुमार ने भी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए राष्ट्र निर्माण में प्रत्येक नागरिक एवं सरकारी कर्मचारी की भूमिका पर प्रकाश डाला। परियोजना निदेशक, ग्राम्य विकास अभिकरण सुभाष सरोज ने स्वतंत्रता दिवस के ऐतिहासिक महत्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि हम जिस पटल पर कार्यरत हैं, वहां अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करना ही देश के लिए बलिदान देने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
कार्यक्रम का संचालन परियोजना निदेशक, ग्राम्य विकास अभिकरण सुभाष सरोज द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं विकास के प्रति अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का संकल्प लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here