Home मऊ टुल्लू मोटर चोर गिरोह के 4 शातिर और 1 बाल अपचारी गिरफ्तार,...

टुल्लू मोटर चोर गिरोह के 4 शातिर और 1 बाल अपचारी गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद

मऊ। जनपद के रामपुर थाना पुलिस ने गुरुवार को दो अलग-अलग चोरी के मामलों का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने टुल्लू मोटर चोरी की घटनाओं में शामिल चार शातिर चोरों और एक बाल अपचारी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी की गई 4 मोटरें और भारी मात्रा में तार बरामद किए हैं। पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी दिनेश दत्त मिश्र के नेतृत्व में रामपुर पुलिस ने यह बड़ी कार्रवाई की। थानाध्यक्ष सुनील कुमार सरोज के नेतृत्व वाली विशेष टीम ने बुधवार की आधी रात बाद पौने 3 बजे के करीब घेराबंदी कर इन आरोपियों को दबोच लिया। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान राज यादव (19) पुत्र रामप्रभाव यादव निवासी बहादुरपुर, कृष्णकांत यादव (18) पुत्र स्व. विनोद यादव निवासी हसनपुर, थाना रामपुर, पिंटू यादव (18) पुत्र राजेश्वर यादव निवासी जामडीह, थाना घोसी हाल पता हसनपुर, थाना रामपुर, रवि किशन (19), पुत्र वंशबहादुर निवासी मकमेलपुर थाना मधुबन, 1 बाल अपचारी के रूप में हुई। पूछताछ में पता चला कि यह गिरोह क्षेत्र में सक्रिय रूप से चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहा था। इनकी गिरफ्तारी से रामपुर थाने में दर्ज दो मुकदमों का अनावरण हुआ है। मु.अ.सं. 61/2026 धारा 305/317(2) बीएनएस व मु.अ.सं. 72/2026 धारा 305/317(2) बीएनएस के तहत दर्ज है। अभियुक्तों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की गई 4 अदद इलेक्ट्रिक (टुल्लू) मोटर, 01 अदद बंडल केबल तार, 05 किलोग्राम कॉपर वायर (तांबे का तार) रामपुर पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए चारों अभियुक्तों और बाल अपचारी के खिलाफ आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। इन्हें आगे की विधिक कार्रवाई के लिए न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। इस सफल ऑपरेशन को अंजाम देने वाली टीम में थानाध्यक्ष सुनील कुमार सरोज, उपनिरीक्षक दिवाकर राणा, उपनिरीक्षक सुरेशनाथ उपाध्याय, एसआई प्रमोद मद्धेशिया, हेड कांस्टेबल बच्चेलाल यादव, हे0का0 प्रमोद यादव, कांस्टेबल आलोक वर्मा, हे0का0 अजय बिलास यादव और हे0का0 शैलेश सिंह शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here