मऊ ।सरायलखंसी थाना क्षेत्र के अलीनगर में डाकखाने में कार्यरत महिला कर्मचारियों ने प्रेम प्रसंग में विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया अन्य कर्मचारियों ने उसे आनन-फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है।
बताया जाता है कि हिना प्रजापति पुत्री राम बच्चन प्रजापति 24 वर्ष गुड़गांव हरियाणा की निवासिनी है जो मऊ जनपद के सरायलखंसी थाना क्षेत्र के अलीनगर में डाकखाने में एबीपीएम पद पर तैनात है जिसका आजमगढ़ में डाकखाने में तैनक एक कर्मचारी हरिओम से प्रेम प्रसंग चल रहा था। मंगलवार की सुबह लगभग 10:30 बजे आपसी कहासुनी के बाद प्रेमी हरिओम उससे नाराज होकर कहीं चला गया जिससे आक्रोशित होकर युवती ने विषक पदार्थ का सेवन कर लिया मौके पर मौजूद अन्य कर्मचारियों ने उसकी हालत को बिगड़ते देख उसे आनन-फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां मौके पर मौजूद चिकित्सक डॉ रमेश यादव द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों द्वारा उसकी हालत में सुधार होना बताया गया विशेष घटना की खबर श्रेणी को हुई तो देर शाम लगभग 6:00 बजे उसका प्रेमी हरिओम भी जिला अस्पताल में लौट आया ।वहीं अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार ने बताया कि एक महिला जो डाकखाने में कार्यरत है उसका कोई बॉयफ्रेंड था जिससे कहा सुनी के बाद वह कहीं चला गया उसी से नाराज होकर विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया है डॉक्टर द्वारा स्थिति ठीक बताई जा रही है










