मऊ। जनपद के सरायलखंसी थाना क्षेत्र महिला थाने में पति-पत्नी के आपसी विवाद को लेकर हाजिरी लगाने आया पति ने बाहर निकल कर विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया।।
बताया जाता है कि जवाहरलाल पुत्र कल्लू 20 वर्ष फरेंदा दुल्हापुर जनपद रामपुर जिसका दोहरीघाट में ससुराल है पति पत्नी के विवाद को लेकर विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। जवाहरलाल ने बताया कि मेरी पत्नी से आपसी विवाद चल रहा है और मेरा 4 साल का एक बच्चा भी है पत्नी से विवाद को लेकर मुझे महिला थाने में बुलाया गया था मैं अपनी पत्नी से तंग आकर मैंने चूहा मारने की दवा का सेवन कर लिया है मीडिया को बताया कि मुझे अपनी पत्नी से कुछ नहीं चाहिए मेरा बच्चा मुझे लौटा दे। जब उसकी हालत बिगड़ने लगी तो आसपास के लोगों ने उसे मंगलवार की दोपहर लगभग 2:30 बजे तुरंत 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सक डॉ रमेश यादव द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद शाम 6:00 बजे तक हालत में सुधार होना बताया।










