Home Uncategorized गहरी नींद में सोते रहे परिजन, चोरो ने 10 लाख जेवर सहित...

गहरी नींद में सोते रहे परिजन, चोरो ने 10 लाख जेवर सहित नगदी उड़ाए

मऊ। जिले के मधुबन थाना क्षेत्र अंतर्गत दुबारी के तमठा गाँव का है जहां घर के सदस्य गहरी नींद में सो रहे थे तभी चोरो खिड़की के सहारे घर मे घुसकर 10 लाख के आभूषण सहित नदगी चुरा ले गए।सुबह जब परिजन की आंख खुली तो हंगामा मच गया।वही मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है।
जानकारी के मुताबिक मनोज कुमार मौर्य नाम के व्यक्ति के घर ने देर रात में परिजन घर के बाहर सो रहे थे, इसी दौरान चोर घर के बगल की खिड़की के रास्ते अंदर घुस गए। चोरों ने कमरे में रखे बक्सों के ताले तोड़ दिए और उनमें रखे नकद रुपये, सोने-चांदी के आभूषण तथा अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए। पीड़ित मनोज कुमार मौर्य ने बताया कि उनकी पत्नी के मंगलसूत्र, मांगटीका, चूड़ी, नथिया, पायल सहित अन्य सभी जेवर चोरी हो गए। इसके अलावा उनकी सोने की अंगूठी और माला भी चोर उठा ले गए। परिवार के अनुसार चोरी गए सामान की कुल कीमत करीब 10 लाख रुपये आंकी जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Author Profile

पवन कुमार पाण्डेय
पवन कुमार पाण्डेय
प्रधान सम्पादक

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here