मऊ। वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 के अंतर्गत संचालित “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत आज जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन ने पुलिस लाइन परिसर में पौधरोपण कर जनपदवासियों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक, अपर जिलाधिकारी सहित अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी पौधरोपण कर अभियान में सहभागिता निभाई।
वृक्षारोपण के उपरांत जिलाधिकारी श्री आनंद वर्द्धन ने कहा कि वृक्ष प्रकृति का अमूल्य उपहार हैं। स्वच्छ एवं स्वस्थ पर्यावरण के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनके संरक्षण का भी संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि “एक पेड़ मां के नाम” अभियान केवल पौधरोपण तक सीमित नहीं है, बल्कि यह अपनी मातृशक्ति के सम्मान एवं भावी पीढ़ियों के लिए हरित और सुरक्षित पर्यावरण सुनिश्चित करने का जनआंदोलन है।
जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा कि प्रत्येक नागरिक कम से कम एक पौधा अपनी मां के नाम अवश्य लगाए तथा उसकी नियमित देखभाल कर उसे वृक्ष बनने तक संरक्षित रखे। उन्होंने कहा कि सामूहिक सहभागिता से ही जनपद को हराभरा एवं पर्यावरण की दृष्टि से समृद्ध बनाया जा सकता है।
इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए अधिकाधिक वृक्षारोपण करने तथा लगाए गए पौधों के संरक्षण का संकल्प दोहराया। अभियान के दौरान पुलिस लाइन परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए।
Author Profile
- प्रधान सम्पादक
Latest entries
मऊNovember 6, 2026एसडीएम मधुबन के निर्देश पर अवैध मिट्टी खनन पर बड़ी कार्रवाई: संयुक्त टीम ने 03 ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़कर की सीज
मऊNovember 6, 2026धनतेरस पर झुमकर लोगों ने किया खरीददारी
मऊNovember 6, 2026जिलाधिकारी की अध्यक्षता में किसान सहकारी चीनी मिल्स लिमिटेड घोसी के प्रबंध समिति की बैठक संपन्न
मऊNovember 6, 2026फसल अवशेष प्रबंधन के प्रति किसानों को जागरूक करने हेतु प्रचार वाहन रवाना












