Home कुशीनगर मधुबन के सिकड़ीकोल निवासी सिपाही की कुशीनगर में संदिग्ध परिस्थतियों में मौत

मधुबन के सिकड़ीकोल निवासी सिपाही की कुशीनगर में संदिग्ध परिस्थतियों में मौत

मऊ/ कुशीनगर । कुशीनगर जनपद में तैनात मऊ के एक सिपाही की शनिवार को संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गयी। मऊ जनपद के मधुबन थाना क्षेत्र के ग्रामसभा सिकड़ीकोल निवासी आरक्षी दिनेश यादव(35) पुत्र राम सूरत यादव 2016 बैच के सिपाही थे। वर्तमान में कुशीनगर पुलिस लाइन में तैनात थे। शनिवार सुबह 6.30 बजे अपने बैरक में अपने बिस्तर पर अचेत अवस्था में पाए गए। मुंह से झाग निकल रहा था। यह देख बैरक में हड़कंप मच गया तथा आनन फानन में पीड़ित को उपचार हेतु स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहा चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

इसके उपरांत पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। शनिवार की देर शाम मृत पुलिस जवान का शव उनके पैतृक गाँव सिकड़ीकोल पहुंचा जहाँ परिजनों में कोहराम मच गया। इनके करूण क्रंदन को देख उपस्थित लोगों की आंखे नम हो उठी। परिजनों ने रात में ही सिपाही के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। मुंह से झाग निकलता देख ऐसा माना जा रहा है कि शायद जवान को रात में सोते समय किसी जहरीले साँप ने काट लिया हो और समय पर इलाज न मिलने पर उनकी मौत हो गयी हो। वैसे मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पायेगा।

घटना से पुरे गाँव में मातम छाया हुआ है। मृतक अपनी 5 बहनों का इकलौता भाई था। 2016 में पुलिस की नौकरी ज्वाइन किये थे। पिता एक साधारण किसान हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here