Home मऊ मिशन सेफ फ्यूचर के क्रम में वाहनों की चेकिंग

मिशन सेफ फ्यूचर के क्रम में वाहनों की चेकिंग

मऊ। माननीय मुख्य मंत्री जी महोदय द्वारा दिये गये निर्देश के अनुपालन में विद्यालयीय वाहनों के चेकिंग “मिशन सेफ फ्यूचर” के लिए संयुक्त चेकिंग अभियान के अनुसार आज दिनांक 10 जुलाई, 2026 को स्कूली वाहनों की संयुक्त चेकिंग का कार्य घोसी तथा दोहरीघाट क्षेत्र के विद्यालयों की वाहनों एवं मार्ग पर प्रवर्तन कार्यवाही के दौरान 32 वाहनों का चालान तथा 04 वाहन को निरूद्ध किया गया तथा स्कूल वाहन चालकों के चरित्र सत्यापन हेतु विद्यालय के प्रबन्धकों को सूचित किया जाता है कि जिन विद्यालयों में प्राइवेट वाहनों से स्कूली बच्चों को ढोया जा रहा है यह कार्य कदापि न किया जाय, अन्यथा जिस विद्यालय के प्राइवेट वाहन से यदि कोई घटना घटती है तो सम्पूर्ण जिम्मेदारी उसी विद्यालय के प्रबन्धक / प्रधानाचार्य हो होगी। साथ ही समस्त विद्यालय प्रबन्धक / प्रधानाचार्यों को विशेष रूप सूचित किया जाता है कि जिन विद्यालयों में विद्यालय के नाम वाहन पंजीकृत नहीं है वे upisvmp पोर्टल पर शिक्षा विभाग के द्वारा आवंटित यू डायस कोड डालकर इस आशय का शपथ पत्र अपलोड करें कि हमारे विद्यालय के नाम कोई भी वाहन पंजीकत / संचालित नहीं हैं तथा यह भी सूचित किया जाता है कि जिन स्कूल के वाहनों का फिटनेस / परमिट समाप्त हो गया है और उनके द्वारा फिटनेस / परमिट नहीं कराया जाता है तो उन विद्यालय के प्रबन्धक के विरूद्ध एफ०आई०आर० एवं उनके विद्यालय की मान्यता निरस्त करने की कार्यवाही की जायेगी। उक्त कार्य में परिवहन विभाग मऊ के सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी, श्री सुहेल अहमद एवं प्रवर्तन पर्यवेक्षक श्री जन्मेजय यादव, प्रवर्तन सिपाही श्री अनुप कुमार, प्रवर्तन सिपाही श्री दुर्गविजय यादव तथा पुलिस विभाग (यातायात) के टी०आई० श्री श्याम शंकर पाण्डेय एवं उनकी टीम के श्री शरद यादव पुलिस, श्री उमाकान्त पुलिस, श्री प्रवीण गुप्ता पुलिस, श्री संजय यादव पुलिस के साथ चेकिंग का कार्य किया गया।
सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत जनपद के समस्त स्कूल प्रबन्धकों / प्रधानाचार्यों को सूचित किया जाता है कि फिटनेस समाप्त स्कूली वाहनों के निरीक्षण हेतु दिनांक 11.07.2026 दिन रविवार को ए०आर०टी०ओ० कार्यालय खुला रहेगा।
अतः समस्त स्कूल प्रबन्धकों / प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया जाता है कि फिटनेस समाप्त वाहनों को कार्यालय परिसर में ले आकर फिटनेस / परमिट से आच्छादित कराना सुनिश्चित करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here