Home मऊ मऊ में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक...

मऊ में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक की मौत, परिवार का इकलौता सहारा था प्रभाकर

0 जयपुरिया स्कूल के पास हुआ हादसा, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव; ग्राम प्रधान ने सरकार से आर्थिक सहायता की मांग की

मऊ। जिले के जयपुरिया स्कूल के पास बुधवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की ट्रैक्टर की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक की पहचान परसपुरा (चमरिअव) निवासी प्रभाकर कुमार के रूप में हुई है। हादसे के बाद उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

ग्राम प्रधान शेषनाथ राव ने बताया कि प्रभाकर कुमार अपने गांव परसपुरा से बाइक से मऊ की ओर जा रहे थे। इसी दौरान डुमराव मोड़ की ओर से जा रहे ट्रैक्टर की चपेट में आ गए। हादसा इतना भीषण था कि युवक ट्रैक्टर के नीचे दब गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

ग्राम प्रधान ने बताया कि प्रभाकर कुमार के पिता का पहले ही निधन हो चुका है। वह परिवार के इकलौते कमाने वाले सदस्य थे और अभी उनकी शादी भी नहीं हुई थी। उन्होंने प्रशासन से पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने तथा सरकार से आर्थिक सहायता देने की मांग की है।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here