Home मऊ मतदेय स्थलों की आलेख्य सूची का हुआ प्रकाशन 17 जुलाई तक लिए...

मतदेय स्थलों की आलेख्य सूची का हुआ प्रकाशन 17 जुलाई तक लिए जाएंगे सुझाव एवं आपत्तियाँ

मऊ। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन द्वारा जनसामान्य को बताया गया कि जनपद के 353-मधुबन, 354-घोसी, 355-मुहम्मदाबाद गोहना (अजा.) तथा 356-मऊ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के मतदेय स्थलों के सम्भाजन के उपरांत लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा-25 के प्रावधानों के अंतर्गत मतदेय स्थलों की आलेख्य सूची तैयार कर ली गई है।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि उक्त आलेख्य सूची का प्रकाशन 4 जुलाई 2026 को कर दिया गया है। यदि किसी व्यक्ति, संस्था अथवा जनप्रतिनिधि को मतदेय स्थलों के सम्भाजन के संबंध में कोई आपत्ति अथवा सुझाव प्रस्तुत करना हो, तो वह 17 जुलाई 2026 तक संबंधित तहसील कार्यालय अथवा जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय, मऊ में अपना सुझाव/आपत्ति उपलब्ध करा सकता है।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने जनपद के सभी नागरिकों से अपील की है कि मतदेय स्थलों के संबंध में यदि कोई आवश्यक सुझाव अथवा आपत्ति हो तो निर्धारित समय सीमा के भीतर प्रस्तुत करें, ताकि प्राप्त सुझावों एवं आपत्तियों का परीक्षण कर आवश्यकतानुसार उचित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here