Home मऊ मऊ पहुंचे महामंडलेश्वर गोल्डन बाबा, राम मंदिर चोरी मामले में सख्त कार्रवाई...

मऊ पहुंचे महामंडलेश्वर गोल्डन बाबा, राम मंदिर चोरी मामले में सख्त कार्रवाई की मांग

मऊ। महामंडलेश्वर मनोजानंद उर्फ (गोल्डन बाबा) रविवार को मऊ पहुंचे वह वह हिंदू जागरण समिति का राष्ट्रीय सुजीत कुमार सिंह के आवास पर आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान गोल्डन बाबा ने देश धर्म और समाज से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर खुलकर अपने विचार व्यक्त किया उन्होंने कहा कि अयोध्या में चढ़ावा चोरी का मामला अत्यंत गंभीर और दुर्भाग्यपूर्ण है हिंदुओं के आस्था से जुड़े इस प्रकरण में किसी भी दोषी को बक्सा नहीं जाना चाहिए उन्होंने कहा कि यह घटना कोई सामान्य घटना नहीं है बल्कि करोड़ों श्रद्धालुओं के विश्वास पर चोट है इसलिए जल्दी बाजी नहीं बल्कि निष्पक्ष गहन और ठोस कार्रवाई होनी चाहिए उन्होंने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि कोई भी आरोपी बचेगा नहीं थोड़ा इंतजार करिए सच्चाई सामने आएगी और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होगी गोल्डन बाबा ने कहा कि सनातन आस्था की पवित्रता बनाए रखना सरकार और समाज दोनों की जिम्मेदारी है मंदिरों की व्यवस्था पूरी तरह पारदर्शी और जवाब देह होना चाहिए ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुर्नवृत्ति ना हो सके उन्होंने हिंदुओं के धर्मांतरण पर भी गहरी चिंता व्यक्त की उन्होंने कहा कि देश के अनेक क्षेत्रों में ईसाई मिशनरियों की गतिविधियां तेजी से बढ़ रही है जो सामाजिक और सांस्कृतिक संतुलन के लिए चिंता का विषय है गोल्डन बाबा ने कहां की सनातन संस्कृति की रक्षा केवल संतों का ही नहीं बल्कि प्रत्येक हिंदू का दायित्व है समाज को संगठित होकर अपनी धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत की रक्षा करनी होगी उन्होंने कहा कि उनकी यह यात्रा पिछले दो वर्षों से अधिक समय से निरंतर देश भर में चल रही है इस यात्रा का उद्देश्य हिंदू समाज को जागृत करना राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करना तथा सनातन संस्कृति संस्कृति के प्रति जन जागरण करना और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को प्रधानमंत्री बनाना उनका उद्देश्य है उन्होंने कहा कि सनातन धर्म यात्रा के माध्यम से वह गांव-गांव शहर जाकर लोगों को सामाजिक समरसता जागरूकता का संदेश दे रहे हैं उन्होंने पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में राष्ट्रवाद सुशासन और सांस्कृतिक चेतना को नई दिशा मिली है इसलिए उन्हें राष्ट्रीय नेतृत्व की आवश्यकता है इस अवसर पर हिंदू जागरण समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुजीत कुमार सिंह गोल्डन बाबा का स्वागत करते हुए कहा कि संत समाज के मार्गदर्शक होते हैं और समाज को नई ऊर्जा और दिशा देने का काम करते हैं इस अवसर पर हिंदू जागरण समिति के राष्ट्रीय संगठन मंत्री एडवोकेट रामकृष्ण भारद्वाज हिंदू जागरण समिति के जिलाध्यक्ष मनीष सिंह युद्ध ब्रिगेड के अध्यक्ष आर्यन सिंह आकाश ठाकुर रवि गुप्ता विजय गुप्ता अखिलेश बरनवाल रवि शंकर साहू डॉ आनंद राव योगी रामकृष्ण नाथ विजय सिंह आदित्य रंजन सिंह उज्जवल प्रताप सिंह कुंवर अनंत प्रताप सिंह आदि उपस्थित रहे इस अवसर पर पुलिस प्रशासन के द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए थे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here