Home मऊ राम मंदिर चंदा चोरी मामलें में नार्को टेस्ट की मांग, फर्जी अस्पतालों...

राम मंदिर चंदा चोरी मामलें में नार्को टेस्ट की मांग, फर्जी अस्पतालों पर भी बरसे सपा विधायक राजेंद्र राम

मऊ। मोहम्मदाबाद गोहाना विधानसभा क्षेत्र के सपा विधायक राजेंद्र राम रविवार को सड़क दुर्घटना में महिला की मौत के मामले में जिला अस्पताल स्थित पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे, जहां उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात की। इस दौरान मीडिया से बातचीत में उन्होंने राम मंदिर में हुई कथित चंदा चोरी के मामले पर बड़ा बयान दिया।
राजेंद्र राम ने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच के लिए आरोपियों का नार्को टेस्ट कराया जाना चाहिए और जो भी दोषी पाए जाएं, उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि सच्चाई सामने आ सके।
वहीं जनपद में फर्जी और अवैध रूप से संचालित निजी अस्पतालों के मुद्दे पर उन्होंने सरकार और प्रशासनिक व्यवस्था पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि केवल स्वास्थ्य विभाग ही नहीं, बल्कि लगभग सभी विभागों की स्थिति खराब है। सरकार व्यवस्था संभालने में पूरी तरह विफल साबित हो रही है और किसी भी विभाग पर प्रभावी नियंत्रण नहीं है, जिसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here