मऊ। शासन के निर्देश पर गुरुवार को मधुबन और घोसी तहसील क्षेत्र के दोहरीघाट और सूरजपुर सरयू नदी तट पर माकड्रिल किया गया। इस दौरान बचाव एवं राहत कार्यों को लेकर बाढ़ से संबंधित विभागों द्वारा त्वरित कार्यवाही की गई।
घोसी उपजिलाधिकारी अशोक कुमार और मधुबन उपजिलाधिकारी सत्यप्रकाश की अध्यक्षता में पीएसी की टीम द्वारा माकड्रिल किया गया। इस दौरान पीएसी टीम ने बाढ़ के दौरान होने वाले राहत एवं बचाव कार्यों का सजीव पूर्वाभ्यास प्रस्तुत किया। यह दर्शाया गया कि जब बाढ़ का पानी गांव में घुसने लगे तो किस प्रकार तत्काल रेस्क्यू आपरेशन चलाया जाए। पीएसी के जवानों ने डूबते लोगों को सुरक्षित निकालने, प्राथमिक उपचार देने और उन्हें नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचाने की विधि का प्रदर्शन किया। एसडीएम द्वय ने बताया कि बाढ़ के समय अगर किसी को चोट लगे या सर्पदंश हो जाए, तो किस प्रकार तत्काल सहायता दी जा सकती है। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को बाढ़ के पानी से निकलने के लिए बोतल, केले के थम जैसे स्थानीय संसाधनों के प्रयोग की विधि का प्रयोग किया जा सकता है। बताया कि सुरक्षित ऊंचे स्थानों पर शरण लें। पीने के पानी को सुरक्षित रखें। बिजली के खंभों और तारों से दूरी बनाए रखें। प्रशासन के निर्देशों का पालन करें। इस दौरान सीओ अंजनी कुमार पाण्डेय ,तहसीलदार डॉ धर्मेंद्र पांडेय, नायब तहसीलदार अमरनाथ यादव,सीओ जितेंद्र सिंह, थानाध्यक्ष सजंय कुमार त्रिपाठी, डॉ केके कमल, डॉ मोहिंदर प्रसाद, रवि प्रकाश, डॉ आलोक गुप्ता, सन्तोष मिश्रा, अखिलेश यादव, नीतीश पाल, अमृता राय, आशीष यादव, अरुणेंद्र यादव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
Author Profile
- प्रधान सम्पादक
Latest entries
मऊNovember 6, 2026एसडीएम मधुबन के निर्देश पर अवैध मिट्टी खनन पर बड़ी कार्रवाई: संयुक्त टीम ने 03 ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़कर की सीज
मऊNovember 6, 2026धनतेरस पर झुमकर लोगों ने किया खरीददारी
मऊNovember 6, 2026जिलाधिकारी की अध्यक्षता में किसान सहकारी चीनी मिल्स लिमिटेड घोसी के प्रबंध समिति की बैठक संपन्न
मऊNovember 6, 2026फसल अवशेष प्रबंधन के प्रति किसानों को जागरूक करने हेतु प्रचार वाहन रवाना












