Home मऊ आकाशीय बिजली की चपेट में आने से किसान झुलसा, जिला अस्पताल रेफर

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से किसान झुलसा, जिला अस्पताल रेफर

मऊ। जनपद के मधुबन थाना क्षेत्र के बिनटोलिया गांव निवासी 40 वर्षीय संजय साहनी पुत्र राजाराम गुरुवार की सुबह आकाशीय बिजली की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गए। घटना से परिजनों में हड़कंप मच गया।
संजय साहनी सुबह करीब पांच बजे घर से खेत की ओर जा रहे थे। इसी दौरान गांव के सिवान में अचानक तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली तड़की, जिसकी चपेट में आकर वह झुलस गए। घटना को देखकर आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल परिजनों को सूचना दी।
सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे तथा डायल-112 पुलिस की सहायता से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतहपुर मण्डाव पहुंचाया । जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी स्थिति गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here