Home मऊ मुख्य विकास अधिकारी ने विकास भवन परिसर में किया वृक्षारोपण

मुख्य विकास अधिकारी ने विकास भवन परिसर में किया वृक्षारोपण

मऊ। विकास भवन परिसर में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्री विवेक कुमार श्रीवास्तव द्वारा वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने हेतु प्रेरित किया तथा पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। उन्होंने कहा कि लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल अत्यंत आवश्यक है, जिससे वे पूर्ण रूप से विकसित होकर पर्यावरण को लाभ पहुँचा सकें। उन्होंने यह भी कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का आधार हैं और अपने प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल अपने परिवार के सदस्य की तरह करनी चाहिए।
इस दौरान विकास भवन के अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा भी वृक्षारोपण किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here