Home मऊ व्यापारी संवाद कार्यक्रम का आयोजन 06 जून को

व्यापारी संवाद कार्यक्रम का आयोजन 06 जून को

मऊ। राज्य कर विभाग, जनपद मऊ द्वारा व्यापारियों एवं कारोबारियों की समस्याओं के समाधान तथा राजस्व वृद्धि के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण व्यापारी संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
उपायुक्त राज्य कर, खण्ड-2, मऊ अवनीश कुमार चौधरी ने बताया कि आयुक्त राज्य कर, उत्तर प्रदेश के निर्देशों के क्रम में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य व्यापारियों की समस्याओं को सुनना, उनके सुझाव प्राप्त करना तथा कर संबंधी प्रक्रियाओं को और अधिक सरल एवं प्रभावी बनाना है।
यह कार्यक्रम दिनांक 06 जून 2026 (शनिवार) को अपराह्न 3:00 बजे इन्द्रप्रस्थ होटल, पुरानी तहसील के पास, ब्रह्मस्थान, मऊ में आयोजित होगा। कार्यक्रम में राज्य कर विभाग के अधिकारी उपस्थित रहेंगे तथा व्यापारियों एवं उद्यमियों की विभिन्न समस्याओं एवं सुझावों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।
राज्य कर विभाग ने जनपद के सभी व्यापारियों, उद्योगपतियों एवं कारोबारी संगठनों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग करने की अपील की है, जिससे उनकी समस्याओं का प्रभावी निराकरण किया जा सके तथा विभाग और व्यापारिक समुदाय के बीच बेहतर समन्वय स्थापित हो सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here