Home मऊ शासन से मनोनीत सभासदों ने मांगों को लेकर ADM को सौंपा ज्ञापन

शासन से मनोनीत सभासदों ने मांगों को लेकर ADM को सौंपा ज्ञापन

मऊ। जनपद के सभासदों का एक प्रतिनिधिमंडल प्रेम भूषण पाण्डेय मनोनीत सभासद नगर पंचायत मधुबन के नेतृत्व मे जिलाधिकारी व अपरजिलाधिकारी से शिष्टाचार मुलाक़ात कर ज्ञापन सौंपा। जनपद के विभिन्न नगर पंचायतों में हो रहे अनियमितता एवं शासनादेश का खुला उल्लंघन करने , अधिशासी अधिकारी एवं नगर पंचायत अध्यक्षों द्वारा तानाशाही रवैये पर ध्यान आकृष्ट कराया गया।
ज्ञापन के मुख्य मुद्दों मे —
1-सभी निर्माण कार्य में जनप्रतिनिधियों के साथ मनोनीत सभासदों का नाम अंकित हो
2-जो भी कार्य हो रहे हैं उसका एस्टिमेट उपलब्ध कराया जाए
3-नगर पंचायत की जाँच अधिशासी अधिकारी से न करा कर किसी अन्य अधिकारी से कराया जाए
4-विकास कार्यों से संबंधित जिला की मीटिंग में हमें शामिल किया जाए ज्ञापन देने वालों में सुजीत कनौजिया नगर पंचायत मधुबन . यशवंत उपाध्याय ,शशिकांत , प्रदीप सोनकर,मनीष वर्मा, दीनानाथ सिंह रघुवीर राजभर, ओमप्रकाश गुप्ता सहित विभिन्न नगर पंचायतों के मनोनीत सभासद उपस्थित रहें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here