Home मऊ जिलाधिकारी ने घोसी चीनी मिल के मरम्मत कार्यों का किया निरीक्षण, समयबद्ध...

जिलाधिकारी ने घोसी चीनी मिल के मरम्मत कार्यों का किया निरीक्षण, समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य पूर्ण कराने के दिए निर्देश

मऊ। जिलाधिकारी आनंद वर्धन ने आज घोसी चीनी मिल परिसर का निरीक्षण कर संचालित मरम्मत एवं अनुरक्षण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मिल प्रशासन से मरम्मत कार्यों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की तथा कार्यों की गुणवत्ता एवं प्रगति की समीक्षा की।
जिलाधिकारी ने चीनी मिल के विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि आगामी पेराई सत्र को ध्यान में रखते हुए सभी मरम्मत कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण कर लिए जाएं। उन्होंने कहा कि कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही अथवा विलंब स्वीकार नहीं किया जाएगा तथा सभी कार्य तकनीकी मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण ढंग से संपन्न किए जाएं।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मशीनों, उपकरणों एवं अन्य आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता के संबंध में जानकारी प्राप्त की तथा आवश्यकतानुसार समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समय से मरम्मत कार्य पूर्ण होने से आगामी पेराई सत्र का संचालन सुचारु रूप से किया जा सकेगा तथा किसानों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होगी।जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों से मरम्मत कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करने तथा प्रगति की समीक्षा करते रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यों में गुणवत्ता एवं समयबद्धता दोनों का विशेष ध्यान रखा जाए।
इस अवसर पर जिला गन्ना अधिकारी तथा अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों द्वारा जिलाधिकारी को मरम्मत कार्यों की वर्तमान स्थिति एवं आगामी कार्ययोजना के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर उपसभापति रजनीश राय, डायरेक्टर प्रतिनिधि अखिलेश सिंह, डायरेक्टर उत्तर प्रदेश चीनी मिल रामाश्रय राय

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here