मऊ। जिलाधिकारी आनंद वर्धन ने आज घोसी चीनी मिल परिसर का निरीक्षण कर संचालित मरम्मत एवं अनुरक्षण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मिल प्रशासन से मरम्मत कार्यों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की तथा कार्यों की गुणवत्ता एवं प्रगति की समीक्षा की।
जिलाधिकारी ने चीनी मिल के विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि आगामी पेराई सत्र को ध्यान में रखते हुए सभी मरम्मत कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण कर लिए जाएं। उन्होंने कहा कि कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही अथवा विलंब स्वीकार नहीं किया जाएगा तथा सभी कार्य तकनीकी मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण ढंग से संपन्न किए जाएं।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मशीनों, उपकरणों एवं अन्य आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता के संबंध में जानकारी प्राप्त की तथा आवश्यकतानुसार समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समय से मरम्मत कार्य पूर्ण होने से आगामी पेराई सत्र का संचालन सुचारु रूप से किया जा सकेगा तथा किसानों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होगी।जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों से मरम्मत कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करने तथा प्रगति की समीक्षा करते रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यों में गुणवत्ता एवं समयबद्धता दोनों का विशेष ध्यान रखा जाए।
इस अवसर पर जिला गन्ना अधिकारी तथा अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों द्वारा जिलाधिकारी को मरम्मत कार्यों की वर्तमान स्थिति एवं आगामी कार्ययोजना के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर उपसभापति रजनीश राय, डायरेक्टर प्रतिनिधि अखिलेश सिंह, डायरेक्टर उत्तर प्रदेश चीनी मिल रामाश्रय राय
Author Profile
- प्रधान सम्पादक
Latest entries
मऊNovember 6, 2026एसडीएम मधुबन के निर्देश पर अवैध मिट्टी खनन पर बड़ी कार्रवाई: संयुक्त टीम ने 03 ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़कर की सीज
मऊNovember 6, 2026धनतेरस पर झुमकर लोगों ने किया खरीददारी
मऊNovember 6, 2026जिलाधिकारी की अध्यक्षता में किसान सहकारी चीनी मिल्स लिमिटेड घोसी के प्रबंध समिति की बैठक संपन्न
मऊNovember 6, 2026फसल अवशेष प्रबंधन के प्रति किसानों को जागरूक करने हेतु प्रचार वाहन रवाना












