मऊ। मधुबन के गांधी मैदान पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 11:03 पर जैसे ही हेलीकॉप्टर लैंड किया पूरा पंडाल जय श्री राम और योगी मोदी के नारों से गूंज उठा। इसके उपरांत कड़ी सुरक्षा के बीच वह मंच पर पहुंचे जहां मंच से हाथ हिलाकर अभिवादन किया। इसके उपरांत क्षेत्रीय विधायक रामविलास चौहान एवं जिलाधिकारी आनंद वर्धन द्वारा स्मृति चिन्ह देखकर उनका स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 237 करोड़ की लागत से निर्मित होने वाली 76 परियोजनाओं में 38 परियोजनाओं का मंच से ही बटन दबाकर लोकार्पण किया ।जिसमें 10 सड़क ,2 पुल पुलिया, 10 पेयजल, 6 पुलिस स्थापना ,2 परियोजना स्वास्थ्य एवं परियोजना पर्यटन आदि रहीं। उधर अन्य परियोजनाओं में जिसका शिलान्यास किया गया उनमें सड़क की 55, शिक्षा 3 ,पुलिस की आवासीय अनवासीय 7, स्वास्थ्य चिकित्सा 2, नगर विकास 6 तथा पर्यटन से तीन परियोजनाएं शामिल रही ।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2014 से 2017 तक प्रदेश में अराजकता का माहौल था सपा सरकार में गुंडे माफियाओं का बोलबाला था व्यापारी एवं बेटी की सुरक्षा पर संकट था । कहां की 2005 में जनपद मऊ के भारत मिलन कार्यक्रम में दंगा भड़काकर मऊ को जलाने का कार्य किया गया था यह कार्य सत्ता के संरक्षण में राम के कार्य में उत्सव करने वाले लोगों का कत्लेआम करते हुए माफिया बेखौफ थे। वहीं सरकार मौन पड़ी हुई थी। रामनवमी, शिवरात्रि पर्वों पर दंगा भड़काते थे। दिनदहाड़े बेटियों को उठाने का कार्य किया जाता था । व्यापारियों को सूर्यास्त होने के बाद चिंताएं सताती थी तथा वह अपने प्रतिष्ठान बंद कर अपने घरों को चले जाते थे । बेरोजगारी से युवा परेशान थे। गरीबों को न तो शौचालय ,स्वास्थ्य, आवास,गैस ,राशन ,आदि की सुविधा मिल पाती थी ।2014 में केंद्र में जब मोदी जी की सरकार आई उस समय से 2017 तक प्रदेश की सपा सरकार उनकी महत्वाकांक्षी योजनाओं को लागू नहीं की , जिससे प्रदेश में योजनाओ का लाभ गरीबों को नहीं मिला। 12 वर्षों में भारत का बदलता हुआ स्वरूप दिख रहा है जब 2017 में प्रदेश में भाजपा सरकार आई तो 65 लाख आवास विहीन लाभार्थियों को आवास दिया , 3 करोड़ घरों में शौचालय निर्माण कराया गया ,10 करोड लोगों को आयुष्मान भारत जन आरोग्य मुफ्त में स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराई गई। आगें कहां की आज माफिया गुंडो में हिम्मत नहीं है कि त्यौहार एवं धार्मिक आयोजनों पर दंगा भड़काएं यदि ऐसे आयोजनों में जो विघ्न डाला उसकी हालत रावण एवं कंस जैसी दुर्गति से होगी। साथ ही उन्होंने बेटी एवं व्यापारियों की सुरक्षा में सेंधमारी करने वालों का इंतजार यमराज करेंगे। आदि बातें कहते हुए अपराध और अपराधियों को खुला चेतावनी दिया। कहा कि आज मऊ एक बार फिर विकास की यात्रा को लेकर आगे बढ़ा है। क्षेत्रीय विधायक रामविलास चौहान का हौसला बढ़ते हुए कहा कि मत चुकों चौहन मधुबन के विकास के लिए जितना भी धन की आवश्यकता पड़े वह मिलेगा ।भाजपा सरकार धन देते हुए विकास की गति को तेज करने का कार्य करेगी। मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं से आच्छादित लाभार्थियों को चेक एवं चाभी देकर उनका उत्साहवर्धन किया।












