Home मऊ मुहम्मदाबाद गोहना में ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत,...

मुहम्मदाबाद गोहना में ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, महिला बाल-बाल बची

मऊ। मुहम्मदाबाद गोहना रेलवे स्टेशन के पूर्वी रेलवे फाटक से पूरब फरीदपुर हरिजन बस्ती के समीप पोल संख्या 21/04 के पास रविवार तड़के एक दर्दनाक हादसा हो गया। उत्सर्ग एक्सप्रेस की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके साथ मौजूद महिला बाल-बाल बच गई।

मृतक की पहचान अखिलेश चौहान (28 वर्ष) पुत्र रामजनम चौहान निवासी माहपुर परवा, थाना मुहम्मदाबाद गोहना के रूप में हुई है। वहीं सुरक्षित बची महिला की पहचान अंजू चौहान पत्नी लक्ष्मी चौहान निवासी माहपुर परवा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों का रिश्ता देवर-भाभी का है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना उस समय हुई जब डाउन दिशा में जा रही ट्रेन संख्या 15084 उत्सर्ग एक्सप्रेस आजमगढ़ से मऊ होते हुए छपरा की ओर जा रही थी। इसी दौरान दोनों रेलवे ट्रैक के पास मौजूद थे और अचानक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसा इतना भीषण था कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि महिला सुरक्षित बच निकली।
घटना की सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस और स्थानीय कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही हादसे के कारणों की जांच भी की जा रही है।
हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here