Home Uncategorized खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम खाद्य पदार्थों में मिलावटी...

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम खाद्य पदार्थों में मिलावटी सामग्री का प्रयोग करने के संदेह पर कई दुकानों पर की छापेमारी

मऊ। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम द्वारा जनपद के विभिन्न स्थानों पर औचक छापेमारी करते हुये, मिलावट के संदेह में विभिन्न खाद्य पदार्थों के कुल 04 नमूनें खाद्य विश्लेषक की प्रयोगशाला से जांच कराने हेतु संग्रहित किये गये। संग्रहित किये गये नमूनों का विवरण इस प्रकार है- निजामुद्यीनपुरा स्थित मेसर्स गोपाल डिस्ट्रीब्यूटर से क्रीम बिस्कुट, ब्राण्ड बाउन्स आई०टी०सी का नमूना। पूर्वी आजाद हिन्द स्कूल निजामुद्यीनपुरा स्थित मेसर्स केशव ट्रेडर्स से चायपत्ती, ब्राण्ड चैविक तथा हल्दी पाउडर, ब्राण्ड तड़का सिंह का नमूना।भीटी स्थित मेसर्स-आर०एस० इण्टरप्राईजेज से सरसो का तेल, ब्राण्ड-कृति का नमूना। गाजीपुर तिराहा स्थित खाद्य प्रतिष्ठान पिज्जा प्लाजा का औचक निरीक्षण किया गया। प्रतिष्ठान में साथ सफाई की व्यवस्था संतोषजनक नहीं पाये जाने पर सुधार सूचना निर्गत की गयी। संग्रहित किये गये उक्त नमूनों को वास्ते जांच राजकीय जन विश्लेषक प्रयोगशाला को प्रेषित कर दिया गया है। प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरान्त मिलावट सिद्ध पाये जाने पर सम्बन्धित खाद्य कारोबारकर्ताओं के विरूद्ध, खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अन्तर्गत सुसंगत धाराओं में विधिक कार्यवाही की जायेगी। जांच दल में खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री सत्यराम यादव, श्री अमित कुमार राना, श्री अजीत कुमार त्रिपाठी, श्री ओम प्रकाश तथा श्रीमती रीता उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here