Home Uncategorized थाना कोतवाली बाँसडीह जनपद बलिया पुलिस टीम की कार्यवाही में पुलिस मुठभेड़...

थाना कोतवाली बाँसडीह जनपद बलिया पुलिस टीम की कार्यवाही में पुलिस मुठभेड़ के दौरान चोरी करने वाले गिरोह के कुल 05 नफर अभियुक्तों किया गया गिरफ्तार

151
0

0 गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 02 अदद अवैध तमंचा .315 बोर, 02 अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर, 02 अदद खोखा कारतूस.315 बोर,01 अदद नाजायज चाकू, 03 अदद अदद मोटरसाइकिल (एक मोटर साइकिल चोरी की)बरामद

रिपोर्ट- डा.विवेक चौबे

बलिया। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) दिनेश शुक्ल व क्षेत्राधिकारी बांसडीह जयशंकर मिश्र के सफल पर्यवेक्षण में व प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना कोतवाली बाँसडीह बलिया को मिली महत्वपूर्ण सफलता ।उल्लेखनीय है कि दिनांक 15.05.2026 को थाना कोतवाली बाँसडीह पुलिस टीम द्वारा थानाक्षेत्र में रात्रि गश्त/चेकिंग के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर पालिटैक्निक स्कूल हुसैनाबाद के पास बडा पोखरा के भीटा पर पाँच व्यक्ति बैठकर चोरी की योजना बना रहे है चोरी की योजना बना रहे बदमाशों की घेराबन्दी की गयी तो उपरोक्त बदमाशों द्वारा असलहा निकालकर एकाएक ललकारते हुए हम पुलिस वालों को लक्ष्य करके जान से मारने की नियत से एक फायर कर दिये । प्रभारी निरीक्षक श्री राकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा जवाबी कार्यवाही में 01 नफर अभियुक्त के दाहिने पैर में गोली लगी । पुलिस टीम द्वारा आवश्यक बल प्रयोग करते हुए अन्य 04 नफर अभियुक्तगण को पुलिस हिरासत लिया गया । घायल व्यक्ति द्वारा अपना नाम विशाल भारद्वाज उर्फ अच्छे राजभर पुत्र शिवबचन राजभर निवासी मिडिल स्कूल के पास कस्बा सुखपुरा थाना सुखपुरा जनपद बलिया उम्र करीब 23 वर्ष बताया जो मु0अ0सं0 209/25 धारा 331(4),305(A)बीएनएस थाना बासडीह बलिया , मु0अ0सं0217/25 U/S 331(4),305(A) बीएनएस थाना बासडीह बलिया, मु0अ0सं0257/25 U/S 331(4),305(A) बीएनएस थाना बासडीह बलिया, मु0अ0सं0270/25 U/S 317(2),317(4) बीएनएस थाना बासडीह बलिया में वांछित अभियुक्त हैं जिसका इलाज हेतु पुलिस टीम द्वारा जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जबकि अन्य ने अपना नाम क्रमशः  रोहन सिंह पुत्र धनन्जय सिंह नि0 सुखपुरा थाना सुखपुरा जनपद बलिया उम्र 23 वर्ष ,अभिनव सिंह पुत्र नीरज सिंह निवासी सुखपुरा थाना बाँसडीह जनपद बलिया उम्र 23 वर्ष ,मनीष कुमार पुत्र शंभुनाथ राम निवासी सुखपुरा थाना बाँसडीह जनपद बलिया उम्र 22 वर्ष 5.विशाल भारद्वाज पुत्र स्व0 हरिवंश भारद्वाज निवासी सुखपुरा थाना सुखपुरा जनपद बलिया उम्र करीब 22 वर्ष बताए । हिरासत में लिये गये अभियुक्तगण के कब्जे से 02 अदद अवैध तमंचा .315 बोर, 02 अदद जिन्दा कारतूस.315 बोर, 02 अदद खोखा कारतूस.315 बोर, 01 अदद नाजायज चाकू, 03 अदद मोटर साइकिल अभियुक्तगण के जामा तलाशी से प्राप्त 04 अदद एन्ड्रायड मोबाइल व 580 रुपये नगद व 03 अदद अदद मोटरसाइकिल (01 मोटर साइकिल चोरी की) बरामद हुआ । चारों ने पूछताछ में बताया कि हम लोगों का एक गैंग है जो बलिया व अन्य स्थानों पर चोरी जैसी घटना को अंजाम दिया जाता है। जिससे अभियुक्तगण उपरोक्त के सम्बन्ध में जनपद तथा गैर जनपद में विभिन्न अभियोग पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तारी वि बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 -137/2026 धारा-109(1)/331(4)/305(ए)/317(2)/317(4)/3(5) बीएनएस व 3/25 व 4/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध पर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही कर मा0 न्यायालय भेजा गया ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here